कोरबा

इस जानवर का पता बताने वाले को मिलेगा पांच हजार रुपया, आप भी हो सकते हैं हकदार, पढि़ए खबर…

Announcement of prize : हत्या, लूट या चोरी जैसी गंभीर अपराधों में लिप्त बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस अक्सर ईनाम की घोषणा करती है। पर इस बार इस जानवर को खोजने वाले को पशु मालिक ने ईनाम (Announcement of prize) की घोषणा की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Aug 2019, 1:42 PM IST
इस जानवर का पता बताने वाले को मिलेगा पांच हजार रुपया, आप भी हो सकते हैं हकदार, पढि़ए खबर...
इस जानवर का पता बताने वाले को पांच हजार रुपए ईनाम की घोषणा, आप भी हो सकते हैं हकदार, पढि़ए खबर...

कोरबा. इस बार कोरबा में एक भैंस को खोजने पर ईनाम रखा गया है। हालांकि यह ईनाम पुलिस ने नहीं बल्कि भैंस के मालिक ने रखा है। शहर के राताखार इलाके में बजरंग चौक के पास जगजीवन आदिले रहते हैं। उनकी एक खटाल है।

जगजीवन ने पुलिस को बताया कि उनकी भैंस आठ अगस्त की सुबह घास चरने गई थी। भैंस हसदेव नहीं के तट पर चर रही थी। सुबह दूध बेचने के बाद जगजीवन राम घर लौटा। नदी किनारे भैंस को लेने गया। भैंस नहीं मिली।

जगजीवन ने आसपास के इलाके मेें खोजबीन की। स्थानीय लोगों से भी भैंस के बारे में जानकारी ली। भैंस नहीं मिली। जगजीवन ने कोतवाली थाने में भैंस के गुमशुदगी की सूचना दी है। हालांकि अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। इधर, जगजीवनराम ने भैंस खोजने वालों को पांच हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा (Announcement of prize) की है। जगजीवनराम का कहना है कि यह ईनाम भैंस का पता बताने वालों को दिया जाएगा।

Updated on:
23 Aug 2019, 1:42 PM IST
Published on: