कोरबा

बांगो बटालियन के जवान ने सरकारी अस्पताल के छत से लगाई छलांग, मौत

Bango battalion: बांगो बटालियन के एक जवान ने पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल के छत से छलांग लगा दिया। उसे गंभीर चोटें आई। कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई।

less than 1 minute read
Sep 29, 2019
बांगो बटालियन के जवान ने सरकारी अस्पताल के छत से लगाई छलांग, मौत

कोरबा. बांगो बटालियन में पवन राज हवलदार के पद पर नियोजित था। उसकी तबीयत खराब थी। इलाज के लिए 27 सितंबर को पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज चल रहा था। इस बीच रविवार को हवलदार पवन अस्पताल की छत पर चढ़कर कूद गया। उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई। पोड़ी उपरोड़ा मेें प्राथमिक इलाज के बाद कोरबा रेफर किया गया। पवन को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान रविवार शाम लगभग चार बजे मौत हो गई। छत से छलांग लगाने के कारण स्पष्ट नहीं हैं।

बताया जाता है कि हवलदार मानसिक तौर पर भी परेशान था। घटना की सूचनाा पर पुलिस लाइन कोरबा के रक्षित निरीक्षक संजय साहू ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सूचना पर पवन के परिजन भी कोरबा पहुंच गए हैं। पवन बिलासपुर जिले के तखतपुर का मूल निवासी था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Published on:
29 Sept 2019 09:33 pm
Also Read
View All