कोरबा

दिवाली के पहले ही कर्मचारियों को तोहफा, खाते में आएगी इतनी धनराशि

कोयला कर्मचारियों के लिए आखिरकार खुशखबरी आ ही गयी। मंगलवार को 10वें वेज बोर्ड पर समझौता हो गया।

2 min read
Oct 11, 2017
कोयला कर्मचारियों के लिए आखिरकार खुशखबरी आ ही गयी। मंगलवार को 10वें वेज बोर्ड पर समझौता हो गया।

कोरबा. कोयला कर्मचारियों के लिए आखिरकार खुशखबरी आ ही गयी। मंगलवार को 10वें वेज बोर्ड पर समझौता हो गया। दीवाली मनाने के लिए कोयलाकर्मियों को अग्रिम 40 हजार रुपये का भुगतान किया जायेगा।

बाद में इस राशि को उनके एरियर से समायोजित कर लिया जायेगा। समझौते पर यूनियन के नेता और कोल इंडिया के अधिकारियों ने दस्तखत कर दिए हैं। 16 महीने की एरियर की राशि भी इस महीने के अंत तक उनके खाते में आ जाएगी।


10वें वेतन समझौते पर सहमति बनने में 10 महीने लगे। इसके लिए 10 कमेटियां बनीं और 10 बार प्रबंधन और यूनियन के बीच बैठक हुई। मंगलवार को दिल्ली के होटल में हुई जेबीसीसीआई की बैठक में वेज रिवीजन के ड्राफ्ट पर सहमति बनी। नया वेज रिवीजन पिछले साल जुलाई 2016 से लागू होगा। कर्मचारियों को जुलाई 2016 से लेकर अक्टूबर तक का बढ़ा हुआ वेतन एरियर के रूप में मिलेगा।

दीवाली मनाने के लिए हर कर्मचारी के खाते में त्योहार से पूर्व 40-40 हजार रूपए दिए जाएंगे। यह राशि एरियर की राशि से समायोजित की जाएगी। शेष राशि इस महीने के आखिरी तक कर्मचारियों के खाते में आ जाएगी।

फाइनल हुए वेज रिवीजन के मुताबिक अलग-अलग ग्रेड के कर्मचारियों के स्केल के हिसाब से उनका नया वेतनमान तय किया गया है। न्यूनतम पे स्केल जो कि पहले 604.33 रूपए हुआ करता था, वह अब बढ़कर 1011.27 रूपए हो गया है। वहंीं अब तक अधिकतम स्केल जो कि 28566.68 रूपए था बढ़कर अब 47802.52 हो गया है। नया वेतनमान चार ग्रेड ए, बी, सी और डी के हिसाब से जारी किया गया है।


बीएमएस ने नहीं किया हस्ताक्षर-जेबीसीसीआई की बैठक में एचएमएस से नाथूलाल पांडे, राजेन्द्रप्रसाद, संजीव सिंह, उमा शंकर सिंह सहित एटक, सीटू व बीएमएस के पदाधिकारी शामिल हुए। लेकिन हिंद मजदूर संघ ने वेतन समझौते के रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं किया। बीएमएस वेतन समझौत से संतुष्ट नहीं है। ओटी और रविवार को काम करने वाले कर्मचारियों को डबल वेतन देने की मांग बीएमएस कर रही थी।


ऐसे समझें वेज रिवीजन का गणित-
क्लर्किल-3
क्लर्किल-3 के कर्मचारियों का अब तक का न्यूनतम बेसिक वेज 16877.86 रूपए था। जो कि अब बढ़कर 28242.84 हो गया है। पहले अटेंडेंस बोनस 1687.79 हुआ करता था अब बढ़कर 2824.284 रूपए कर दिया गया है। पहले स्पेशल डीए 302.96 रूपए हुआ करता था इसे बढ़ाकर अब 506.96 रूपए कर दिया गया है। वेरिबल डीए जो कि 7443.14 रूपए था इसे अब शून्य कर दिया गया है। इस तरह से पहले इस ग्रेड के कर्मचारियों का वेतन 26311.74 रूपए था जो कि अब बढ़कर 31574 रूपए हो गया है।


मंथली रेटेड
मंथली रेटेड के कर्मचारियों का अब तक न्यूनतम बेसिक वेज 28566.68 रूपए था, अब यह बढ़कर 47802.52 रूपए हो गया है। अटेंडेंस 2856.67 रूपए था अब बढ़कर 4780.252 रूपए हो गया है। इसी तरह स्पेशल डीए 512 .77 से बढ़कर 858. 06 रूपए हो गया है। वेरिबल डीए जो कि अब तक 12597. 91 रूपए था, इसे अब शून्य कर दिया गया है। इस तरह कुल वेतन 44534.03 से बढ़कर 53440.83 हो गया है। एक कर्मचारी का न्यूनतम बेनीफेट 8906.81 रूपए होगा।

Updated on:
11 Oct 2017 12:59 pm
Published on:
11 Oct 2017 10:45 am
Also Read
View All