कोरबा

भारत बंद का जिले में भी रहा असर, सामाजिक संगठनों ने जोर-शोर ने निकाली रैली

सोमवार को भारत बंद का आयोजन

2 min read
Apr 02, 2018
सोमवार को भारत बंद का आयोजन

कोरबा . एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सोमवार को भारत बंद का आयोजन किया गया। सामाजिक संगठनों पुराना बस स्टैंड जोरदार रैली का आयोजन किया। जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।
रैली में एससी एवं ओबीसी संगठन सक्रिय रहे। पिछले कई दिनों से इन संगठनों के पदाधिकारियों ने जगह-जगह मीटिंग करके बंद को सफल बनाने की रणनीति तैयार की थी। रणनीति के तहत शहर के विभिन्न बाजारों को बंद कराने के लिए व्यापारियों से भी आग्रह किया जा रहा है रविवार को ही कई संगठनों ने बैठक कर इस बाबत चर्चा की थी।

ये भी पढ़ें

बजट पेश होने के सिर्फ एक दिन बाद विपक्षी पार्षदों ने फिर दिया सत्तापक्ष को झटका… इतना बड़ा कदम उठाने की है तैयारी

दोषियों के खिलाफ समुचित कार्यवाही नहीं
इन संगठनों का कहना है कि एक तो वर्तमान में अत्याचार के प्रकरणों में दोषियों के खिलाफ समुचित कार्यवाही नहीं की जाती है बल्कि उन्हें संरक्षण दिया जाता है। अब इस निर्णय से अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ेगी और दोषियों पर कार्यवाही करने में शिथिलता बरती जाएगी जिससे दोषियों का मनोबल बढ़ेगा। सतनाम भवन ट्रांसपोर्ट नगर में एक बैठक भी हुई।


भारत बंद को लेकर जिला चेम्बर एंड कामर्स ने भी नैतिक समर्थन देने की बात की है। हालांकि चैंबर ने खुलकर इसका समर्थन नहीं किया है। इसी प्रकार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने जानकारी दी है कि एसटीए एससी एवं ओबीसी संगठनों द्वारा दो अप्रैल को भारत बंद के निर्णय को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर की ओर से पूर्ण समर्थन दिया है। कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने भी बंद का पूर्ण समर्थन किया हैं। इसके अलावा तीन अपै्रल को छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना द्वारा जबर लउठी रैली का आयोजन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

#GRAM_2017: बरसेगा पैसा जब खेत बनेंगे सैरगाह

Published on:
02 Apr 2018 04:24 pm
Also Read
View All