Korba Road Accident: हाटी-जोगड़ा मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना शनिवार रात साढ़े नौ से 10 बजे के बीच बताई जा रही है।
CG Road Accident: हाटी-जोगड़ा मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना शनिवार रात साढ़े नौ से 10 बजे के बीच बताई जा रही है। मृतकों की पहचान ग्राम तौलीपाली थाना करतला क्षेत्र में रहने वाले खगेश राठिया और ग्राम जिल्गा थाना श्यांग अंतर्गत रहने वाले एक युवक से की गई है।
बताया जाता है कि युवक अलग-अलग बाइक में सवार होकर गौरा महोत्सव देखने के लिए गए थे। रायगढ़ जिला अंतर्गत छाल थाना क्षेत्र के ग्राम जोगड़ा में महोत्सव देखने के बाद दोनों युवक रात को घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई। उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों युवकों के मारे जाने की खबर से परिवार में मातम और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि दोनों युवक शनिवार को अलग-अलग बाइक में सवार होकर गौरा पूजा देखने गए थे। एक बाइक में एक और दूसरे बाइक में दो युवक सवार थे। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।