कोरबा

दांत का इलाज कराने आई महिला को डॉक्टर ने बनाया बीजेपी का सदस्य, फोटो देखकर कांग्रेस ने कही ये बात

BJP Membership Campaign: छत्तीसगढ़ में जोर शोर से बीजेपी सदस्यता अभियान जारी है। इस बीच रायगढ़ में कुछ ऐसा हुआ जिसकी खूब चर्चा हो रही है। फोटो पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है..
2 min read
Oct 23, 2024
BJP Membership Campaign

BJP Membership Campaign: भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। इस बीच कोरबा में बीजेपी नेता और डॉक्टर ने कुछ ऐसा काम किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने दांत का इलाज कराने आई एक महिला को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा दी। वहीं इसकी एक फोटो लेकर उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसे लेकर कांग्रेस आलोचना कर रही है तो बीजेपी तारीफ करते हुए नहीं थक रही है।

BJP Membership Campaign: कांग्रेस ने ली चुटकी

BJP Membership Campaign: फोटो आने के बाद सोशल मीडिया में यह काफी ट्रेंड कर रहा है। कुछ लोग जिलाध्यक्ष के कार्यों की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भाजपा की सदस्यता अभियान पर चुटकी लेते हुए कहा है कि पार्टी में सदस्यता बनाने की होड़ ऐसी मची है कि डेंटिस्ट डॉ. राजीव सिंह अपने मरीज को भी नहीं छोड़ रहे हैं।

बीजेपी के सदस्य 50 लाख पार

प्रदेश भाजपा ने सदस्यता अभियान में 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें 40 लाख 49 हजार 158 सदस्य ऑनलाइन और 9 लाख 60 हजार 500 ऑफलाइन बनाए गए हैं। भाजपा का सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए आहूत केंद्रीय समिति की बैठक में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की रिपोर्टिंग करके छत्तीसगढ़ की जानकारी प्रस्तुत की गई।

कार्यकर्ता पहुंचे रहे दुर्गम स्थान तक

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बैठक में बताया कि प्रदेश में पहाड़ी कोरवा समाज (पीवीजीटी) में भी भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुंचे। बैठक में प्रदेश में चल रहे अभियान, विशेषकर पहाड़ी कोरवा समाज में भाजपा सदस्यता, की प्रशंसा की गई।

प्रदेश में जारी है सक्रिय सदस्यता अभियान

3 सितंबर से भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई थी। 19 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे तक भाजपा ने अपनी रेकॉर्ड सदस्यों की संख्या 50,09,658 के आंकड़े को पार कर लिया है। अब प्रदेशभर में सक्रिय सदस्यता के लिए भी अभियान चल रहा है। सिंहदेव ने कहा, इस बार सदस्यता की विभिन्न स्तरों पर प्रक्रिया सुनिश्चित की गई थी, इसलिए इस अभियान में समय काफी लगा है।

Published on:
23 Oct 2024 05:29 pm