22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / GST Officer Suspend: ACB के जाल में फंसी GST असिस्टेंट कमिश्नर पर गिरी गाज, रिश्वत केस में हुई सस्पेंड

GST Officer Suspend: ACB के जाल में फंसी GST असिस्टेंट कमिश्नर पर गिरी गाज, रिश्वत केस में हुई सस्पेंड

ACB Action in Chhattisgarh: कोरबा में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। ACB की कार्रवाई के बाद राज्य कर आयुक्त ने निलंबन आदेश जारी किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 22 Nov 2026, 5:48 PM IST

GST Officer Suspend

GST Officer Suspend: ACB के जाल में फंसी GST असिस्टेंट कमिश्नर पर गिरी गाज(photo-patrika canva create)

GST Officer Suspend: छत्तीसगढ़ के कोरबा में रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को विभाग ने निलंबित कर दिया है। उन पर कबाड़ी कारोबारी की गाड़ी छोड़ने के बदले डेढ़ लाख रुपए मांगने का आरोप है। कारोबारी की शिकायत पर ACB ने जाल बिछाकर उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। मामले में छत्तीसगढ़ राज्य कर आयुक्त ने निलंबन का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जगदलपुर संभाग के राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Anchal Giri Suspended: ड्यूटी के दौरान रिश्वत मांगने को विभाग ने माना गंभीर लापरवाही

जारी आदेश के मुताबिक, आंचल गिरी पर ड्यूटी के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप को विभाग ने गंभीर लापरवाही माना है। विभागीय आदेश में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के पालन में भी चूक का उल्लेख किया गया है। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त, जगदलपुर संभाग निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी मिलेगा।

गाड़ी छोड़ने के बदले मांगी थी डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत

दरअसल, कबाड़ी कारोबारी मोहम्मद शौएब रंगरेज ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 18 नवंबर को उनकी गाड़ी स्क्रैप लेकर जा रही थी। गाड़ी में माल का बिल होने के बावजूद उसे रोक लिया गया था। कारोबारी का आरोप है कि GST अधिकारी अंचला गिरी अधिकृत नहीं होने के बावजूद गाड़ी रुकवाने और कार्रवाई करने में शामिल थीं। उन्होंने गाड़ी छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए की पेनाल्टी मांगी थी, जबकि गाड़ी में लदे माल की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई।

पहले 2 लाख मांगे, फिर डेढ़ लाख रुपए देने की हुई बात

शिकायतकर्ता के अनुसार, गाड़ी जब्त करने और कार्रवाई करने की धमकी देकर पहले 2 लाख रुपए मांगे गए थे। बाद में डेढ़ लाख रुपए देने की बात तय हुई। इसमें से 50 हजार रुपए पेनाल्टी के तौर पर काटने और बाकी रकम घर पहुंचकर देने की बात कही गई थी। शिकायत के आधार पर ACB ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते समय अधिकारी को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त टीम शामिल थी।

रिश्वत दिलाने में मदद करने के आरोप में इमरान मेमन भी पकड़ा गया

ACB की जांच में इमरान मेमन की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि GST अधिकारी ने कारोबारी से रिश्वत की रकम इमरान मेमन के जरिए ली थी। इमरान मेमन (30) कांकेर के संजयनगर का निवासी बताया गया है। उसके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में ACB की जांच जारी है।