कोरबा

Breaking : रफ्तार ऐसी कि संभल नहीं सका स्टीयरिंग और एनएच पर भिड़ गई दो बसें, 11 यात्री घायल

- कटघोरा के पास आधी रात हुआ हादसा - रॉयल सर्विस की बस दुबे रोड वेज से टकराई

2 min read
Jun 22, 2018
रफ्तार ऐसी कि संभल नहीं सका स्टीयरिंग और भिड़ गई दो बसें, 11 यात्री घायल

कोरबा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 पर कटघोरा थाना क्षेत्र में चंदनपुर के पास दो यात्री बसें आमने-सामने टकरा गई। इसमें 11 यात्री घायल हो गए। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हेें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में दोनों बस के ड्राइवर, हेल्पर और क्लीनर भी शामिल हैं।

घटना गुरुवार रात लगभग 12.30 बजे की बताई जा रही है। अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर जा रही रॉयल सर्विस की बस सीजी 04 ईए 0216 राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या १११ पर कटघोरा थाना क्षेत्र में चंदनपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही दुबे रोड वेज की बस सीजी 04 ई 1683 से टकरा गई। दुबे रोड वेज सर्विस की बस यात्रियों को रायपुर से लेकर अंबिकापुर के लिए रवाना हुई थी। बिलासपुर कटघोरा के रास्ते अंबिकापुर जा रही थी। रास्ते में रॉयल सर्विस की बस से टकरा गई।

ये भी पढ़ें

इंजीनियर के अधीन काम करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर पर आया पत्नी का दिल, फिर पति को रास्ते से हटाने रची ये साजिश, पढि़ए खबर…

Read More : इंजीनियर के अधीन काम करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर पर आया पत्नी का दिल, फिर पति को रास्ते से हटाने रची ये साजिश, पढि़ए खबर...
टक्कर इतना भयावह था कि बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा गया। घायलों में रामलखन पिता संतबधूर (56), नानसाय पिता झामन (45), सिल्वेस्टर पिता मानसाय (36), आरिफ हुसैन पिता मकसूद हुसैन (23), सुरदर्शन पिता अहीरा (51), शिवचंद्र पिता ए त्रिपाठी (47), आदित्य कुमार पिता परमेश्वर (38), ओमप्रकाश पिता सुधीर (20), रघुनाथ पिता सुबेरिन (50), संजय पिता सुन्दर (22) और रमेश पिता मानरूप (28) शामिल है। घायल यात्री अंबिकापुर और गढ़वा के निवासी हैं। वे गढ़वा जाने के लिए दुबे सर्विस की बस में सवार हुए थे। घायलों में दोनों बस के ड्राइवर, क्लीनर, कंडक्टर के अलावा एक ट्रक का ड्राइवर भी शामिल है।

ओवर टेक बना कारण
कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती एक घायल ने बताया कि घटना के समय दोनों बसों की रफ्तार तेज थी। दुबे रोड वेज सर्विस की बस में सवार एक शख्स ने बताया की रॉयल सर्विस की बस ने सामने चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक कर आगे बढऩे की कोशिश की। ठीक इसी समय रॉयल सर्विस की बस सामने आ गई। दोनों बसों की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक संभाल नहीं सके। बसें आमने-सामने टकरा गई। सवारियों में चींख पुकार मच गयी।

हादसे के दौरान ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। घटना के बाद लगभग दो दर्जन यात्रियों को बेहोशी की हालत में बसों से उतारा गया। आनन-फानन में एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी कटघोरा में भर्ती किया गया है। नौ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आई है।

बेकाबू ट्रक बस से टकराई
बसों की टक्कर के बाद यात्री संभले भी नहीं थे कि पीछे से आ रही एक ट्रक दुबे रोड सर्विस की बस से टकरा गई। इसमें ट्रक चालक घायल हो गया। हालांकि ट्रक ड्राइवर की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर सीजी 15 डीडी 9997 है।

बसों को सड़क किनारे किया गया
घटना के बाद सड़क पर दोनों ओर गाडिय़ोंं की लंबी कतार लग गई। मार्ग जाम हो गया। पुलिस ने दोनों बसों को सड़क किनारे कराया। ट्रक को भी साइड किया गया। इसके बाद बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर यातायात बहाल हुआ।

ये भी पढ़ें

निगम के स्टोर में जंग खा रहा फॉगिंग मशीन, मेडिकेटेड मच्छरदानी का भी कई वार्डों में नहीं हुआ वितरण, इधर बढऩे लगा मच्छरों का प्रकोप
Updated on:
22 Jun 2018 01:26 pm
Published on:
22 Jun 2018 01:19 pm
Also Read
View All