कोरबा

दो बोरियों में 42 हजार रुपए का सिक्का लेकर बिजली बिल पटाने पहुंचा उपभोक्ता, फिर जानें क्या हुआ…

Electricity Bill : एटीपी मशीन के ऑपरेटर ने कहा बड़ा नोट ले आइए या करिए थोड़ा इंतजार, फिर...
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2019, 7:39 PM IST
दो बोरियों में 42 हजार रुपए का सिक्का लेकर बिजली बिल पटाने पहुंचा उपभोक्ता, फिर जानें क्या हुआ...
दो बोरियों में 42 हजार रुपए का सिक्का लेकर बिजली बिल पटाने पहुंचा उपभोक्ता, फिर जानें क्या हुआ...

कोरबा. बिजली बिल (Electricity bill) से परेशान एक उपभोक्ता उस समय विभाग के लिए परेशानी का कारण बन गया, जब वह दो बोरियों में सिक्का लेकर बिल जमा करने वितरण कंपनी के कार्यालय पहुंचा। इसे देख विभाग के कर्मचारी भी सकते में आ गए। काफी देर इंतजार के बाद भी सिक्के जमा नहीं हुए तो उपभोक्ता लौट गया।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के तुलसी नगर जोन कार्यालय में यह वाकया सामने आया है। विभाग ने हिन्दुस्तान क्लाथ स्टोर मुख्य मार्ग पावर हाउस रोड के नाम पर 67 हजार 730 रुपए का बिल जारी किया है। इस बिल को चुकता करने के लिए संचालक द्वारा अपने संस्थान में नियोजित एक कर्मचारी को विभाग के दफ्तर भेजा गया था।

कर्मचारी दो बोरियों में 42 हजार रुपए का सिक्का लेकर बिल जमा करने पहुंचा था। इसमें एक, दो व पांच रुपए के सिक्के थे। 500-500 रुपए के भी कुछ नोट बिजली बिल जमा करने के लिए व्यापारी की ओर से भेजे गए थे।
बिजली बिल (Electricity bill) जमा करने के लिए सिक्के एटीपी मशीन में कार्यरत कर्मचारी को दिया। सिक्का देखकर कर्मचारी हैरान हो गया। कर्मचारी ने बताया कि लगभग 42 हजार रुपए के सिक्के हैं।

यह सुनकर मशीन के कर्मचारी ने पैसे लेने से सीधे तौर पर मना तो नहीं किया, लेकिन भीड़ का हवाला देकर दुकान के कर्मचारी को किनारे कर दिया। काफी देर इंतजार के बाद भी सिक्के एटीपी मशीन में जमा नहीं हुए, तो कर्मचारी सिक्कों को लेकर वितरण कंपनी के इंजीनियर के पास पहुंचा। उनसे समस्या बताई । इंजीनियर ने भी थोड़ी देर इंतजार करने को कहा। कई घंटे इंतजार के बाद भी पैसे जमा नहीं हुए, तो दुकान के कर्मचारी सिक्कों को लेकर वापस चला गया। हालांकि दुकानदार सिक्कों को लेकर बिल जमा (Electricity bill) करने क्यों भेजा था, इस पर बात करने को तैयार नहीं है। दुकानदार ने सिर्फ इतना कहा कि जो होना था हो गया है। मैं तुल नहीं देना चाहता।

Updated on:
23 Aug 2019, 7:39 PM IST
Published on: