कोरबा

शक्ति प्रदर्शन के साथ विधायक जयसिंह अग्रवाल ने दाखिल किया नामांमन, महतो व लखन ने भी एक-एक सेट किया जमा

- सुबह नौ बजे विधायक महापौर के साथ सर्वमंगला मंदिर पहुंचे, जहां से पार्टी कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों के साथ घंटाघर के लिए रवाना हुए।

2 min read
Oct 29, 2018
शक्ति प्रदर्शन के साथ विधायक जयसिंह अग्रवाल ने दाखिल किया नामांमन, महतो व लखन ने भी एक-एक सेट किया जमा

कोरबा. सोमवार को तीन नामाकंन फार्म जमा हुए। कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। डॉ. चरणदास महंत, महापौर रेणु अग्रवाल के साथ-साथ पूरा संगठन मौजूद रहा। उधर दोपहर बाद भाजपा के विकास महतो और कटघोरा से लखनलाल देवांगन ने भी मुहुर्त पर अपना एक-एक सेट जमा किया।

कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने नामाकंन जमा करने के लिए विशेष मुहुर्त निकलवाया गया था। सुबह नौ बजे विधायक महापौर के साथ सर्वमंगला मंदिर पहुंचे। जहां से पार्टी कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों के साथ घंटाघर के लिए रवाना हुए। सुबह १० बजे घंटाघर चौक पर कांग्रेसी जमा होना शुरू हुए। साढ़े १० बजे काफी तदाद में कांग्रेसियों ने रैली के शक्ल में आगे बढ़े। विधायक व महापौर ने डॉ. महंत के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: मदद बिना बदहाल बुनकर, पानी बिना बेबस किसान

विधायक अग्रवाल, डॉ. चरण दास महंत समेत अन्य ने सुभाष चन्द्र बोस और लाल बहादुर शास्त्री के स्टेच्यू पर माल्यार्पण करने के बाद आगे बढ़े। कांग्रेसियों ने एक प्रकार से शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया। कोसाबाड़ी चौक से विधायक जयसिंह, डॉ. मंहत, महापौर रेणु अग्र्रवाल, जिलाध्यक्ष शहर राजकिशोर प्रसाद कलेक्टोरेट तक पहुंचे। जहां शुभ मुहुर्त पर कोरबा आरओ मो. अब्दुल केसर हक को नामाकंन का दो सेट जमा किया। फार्म जमा करने के बाद कार्यालय में डॉ. मंहत और विधायक जयसिंह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

विकास महतो व लखन लाल देवांगन ने नामाकंन का एक सेट किया जमा
इधर कोरबा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी विकास महतो और कटघोरा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने भी अपना एक सेट नामाकंन फार्म जमा किया। बताया जा रहा है कि सोमवार को विशेष मुहुर्त था।

रीना जायसवाल ने फार्म खरीदकर कांग्रेसियों को चौंकाया
कटघोरा में एक दिन पहले ही कांग्रेस ने पुरुषोत्तम कंवर को प्रत्याशी घोषित किया था। अजय जायसवाल दौड़ में दूसरे नंबर पर थे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष जायसवाल की पत्नी रीना जायसवाल भी जिला पंचायत में सदस्य रह चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी के नाम से रीना के फार्म खरीदने के बाद कटघोरा विधानसभा में कांग्रेसियों के बीच हड़कंप मच गया है। इससे पहले ही पुरूषोत्तम कंवर ने कांग्रेस पार्टी के नाम से फार्म खरीदा था। दो-दो लोगों के फार्म खरीदने से गुटबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है।

किस विधानसभा से किसने लिया फार्म
रामपुर श्यामलाल कंवर, ननकीराम कंवर, तुलसीराम खैरवार, पितांबर राठिया
कोरबा सुमनलाल खांडे, अश्वनी कश्यप, घनसाय मधुकर, मधुर राबर्ड
पाली तानाखार रामदयाल उइके, अशोक राम, मोहित केरकेटट, एलएस उदय
कटघोरा पुरूषोत्तम कंवर, रीना जायसवाल, चन्द्रकांत डिक्सेना

ये भी पढ़ें

Video Gallery : कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने नामांकन किया दाखिल, देखिए वीडियो…
Published on:
29 Oct 2018 07:07 pm
Also Read
View All