कोरबा

CG Crime News: प्रदर्शन के बाद हरकत में आई पुलिस, श्रमिक नेता पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार…

CG Crime News: गंभीर रुप से घायल मनमीत को पहले गेवरा के एनसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर अपोलो रिफर कर दिया गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2024, 4:00 PM IST
Crime News

CG Crime News: कोरबा की दीपका पुलिस ने उन पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने श्रमिक नेता मनमीत सिंह नामक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए अधमरा होने तक पीटा। मारपीट की इस घटना में मनमीत गंभीर रुप से घायल हो गया है, जो इस समय अपलो अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

CG Crime News: जानें मामला

लगभग सवा माह पहले दीपका में श्रमिक नेता पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी को कटघोरा के कोर्ट में पेश किया गया। (CG Crime News) जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि दीपका में कार्यरत श्रमिक नेता मनमीत सिंह पर 5 अगस्त 2024 की रात जानलेवा हमला हुआ था। घटना में श्रमिक नेता को गंभीर चोटें आई थी।

श्रमिक नेता को बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया

CG Crime News: एनसीएच गेवरा में प्राथमिक इलाज के बाद श्रमिक नेता को बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया था। सूचना पर दीपका पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी नवल सिंह के अलावा चार अन्य युवक शामिल हैं। (CG Crime News) सभी को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि घटना ऐसे समय हुई थी जब श्रमिक नेता दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट के मामले को छुड़ाने पहुंचे थे। श्रमिक नेता बीच-बचाव की कोशिश कर रहे थे। (CG Crime News) इसी बीच नवल सिंह और उसके गिरोह में शामिल युवकों ने मनमीत पर हमला किया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Updated on:
19 Sep 2024, 4:00 PM IST
Published on: