कोरबा

CG Medical News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नहीं मिला सही इलाज, ड्राइवर की मौत

CG Medical News: कोरबा सड़क दुर्घटना में घायल ड्राइवर की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल ड्राइवर को भर्ती किया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल प्रबंधन ने छुट्टी दे दी थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2024, 4:36 PM IST
korba

CG Medical News: छत्तीसगढ़ के कोरबा सड़क दुर्घटना में घायल ड्राइवर की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल ड्राइवर को भर्ती किया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल प्रबंधन ने छुट्टी दे दी थी। इसके चार-पांच घंटे बाद ड्राइवर की तबीयत फिर बिगड़ी और उसे दोबारा भर्ती किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था शख्स

CG Medical News: कोरबा में एक कोल ट्रांसपोर्टर की गाड़ी सीजी-12एस-2224 को झारखंड के लातेहार का रहने वाला विनोद सिंह चला रहा था। शुक्रवार को विनोद धरमजयगढ़ के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसकी गाड़ी पुल से नीचे गिर गई थी जिसमें ड्राइवर को अंदरूनी चोटें आई थी। उपचार के लिए विनोद को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। उसे शुक्रवार दोपहर 3 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने बिना समुचित जांच किए प्राथमिक इलाज के बाद ही विनोद को छोड़ दिया था।

वहां से विनोद अपने घर लातेहार जाने के लिए कोरबा बस स्टैंड पहुंचा था। लगभग दो घंटे तक वह बस स्टैंड में बैठा रहा। इस बीच उसकी हालत खराब हो गई। तब विनोद के परिचित एक ड्राइवर उसे लेकर दोबारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पहले भर्ती होने के बाद विनोद ने अपना डिस्चार्ज खुद करवाया था या अस्पताल प्रबंधन ने उसे बिना संपूर्ण जांच किए ही छोड़ दिया था। घटना में विनोद के मृत्यु की खबर उसके परिवार को दी गई है। पुलिस का कहना है कि मर्ग जांच की जा रही है।

Updated on:
23 Sep 2024, 4:36 PM IST
Published on: