CG Murder Case: महिला उस पर साथ रहने के लिए दबाव बनाती थी। इससे परेशान होकर उसने रामकुमारी की हत्या करने की योजना बनाई।
CG Murder Case: कुसमुंडा थानांतर्गत सोनदरहा नाला के पास 9 जून को एक अज्ञात महिला की लाश अधजली अवस्था में मिली थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने बताया कि तीन दिन पूर्व एक अज्ञात महिला की अधजली लाश मिली थी। इसकी शिनात राम कश्यप एवं दशरथ कश्यप ने अपनी बहन रामकुमारी कश्यप पति स्व. रामगोपाल कश्यप 37 ग्राम सेमरा थाना नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा के रूप में की। शिनात पश्चात चिकित्सक द्वारा शार्ट रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या करना बताया गया।
पुलिस ने धारा 302 हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका का तीन-चार वर्षों से बोकरामुड़ा निवासी मनबोध भारद्वाज के साथ प्रेम संबंध था। मनबोध अपना घर छोड़कर रामकुमारी के साथ उसके घर पर रहता था। 8 जून को वह रामकुमारी को लेकर कटघोरा की तरफ आया था। पुलिस ने मनबोध को मड़वा से गिरतार किया। उससे पूछताछ की गई। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने महिला की हत्या करना स्वीकार किया।
मनबोध ने बताया कि उसका रामकुमारी से प्रेम संबंध था। मनबोध की पत्नी की मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। उसके बच्चे भी हैं। वह रामकुमारी के साथ ही रहता था। महिला उस पर साथ रहने के लिए दबाव बनाती थी। इससे परेशान होकर उसने रामकुमारी की हत्या करने की योजना बनाई। वह अपनी मोटर सायकल प्लेटिना क्र. सीजी 11 एजी 4175 पर रामकुमारी को बैठाकर कटघोरा तरफ लेकर जा रहा था। सर्वमंगला शराब भट्ठी से शराब लेकर सोनदरहा नाला के पास शराब पी।
इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। मनबोध ने आवेश में आकर गमछा से उसका गला दबा दिया, इससे उसकी मौत हो गई। अपने मोटर सायकल से पेट्रोल निकालकर शव को जला दिया। मृतका के शरीर से सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल लेकर चला गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त वाहन,, गमछा, जेवरात एवं मोबाईल को जब्त कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।