कोरबा

CG News: गुजरात से पकड़ा गया दुष्कर्म का फरार आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG News: कोरबा जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। कोरबा में घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

less than 1 minute read
Oct 29, 2024
ARRESTED
ARRESTED

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। कोरबा में घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी पतासाजी पुलिस कर रही थी।

CG News: पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG News: पुलिस ने बताया कि मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ गांव बजरंग मुड़पार का रहने वाला नीलेश सिंह उम्र 35 वर्ष मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार बाजार के पास स्थित एक किराए के मकान में रहता था। नवंबर 2023 से उसका एक युवती से संबंध था और नीलेश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया। मगर उसने युवती से शादी नहीं किया।

इस बीच लड़की गर्भवती हो गई तो वह उसेे छोड़कर लापता हो गया। लड़की ने नीलेश की खोजबीन की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। नीलेश के गुजरात में छिपे होने की जानकारी भी मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
29 Oct 2024 03:43 pm