कोरबा

CG News: दुर्घटना! खदान में ग्रेडर का पहिया ठेका मजदूर पर चढ़ा, गई जान, मशीन छोड़ चालक फरार

CG News: कोरबा जिले में एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट कुसमुंडा में खूनी दुर्घटनाएं थम नहीं रही है। मजदूर की घटना स्थल पर मौत हो गई।
less than 1 minute read
Nov 16, 2024
CG road accident
Road accident

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट कुसमुंडा में खूनी दुर्घटनाएं थम नहीं रही है। शुक्रवार को ओवरबर्डन में कार्य के दौरान ग्रेडर का पहिया ठेका मजदूर पर चढ़ गया। मजदूर की घटना स्थल पर मौत हो गई।

CG News: दुर्घटना शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। ठेका मजदूर सर्वेश कुमार उम्र 42 वर्ष एसईसीएल के अधीन कार्य करने वाली आउट सोर्सिंग कंपनी नीलकंठ में कार्य कर रहा था। शुक्रवार को मजदूर ओवरबर्डन में ड्यूटी कर रहा था। मिट्टी लेकर ओवनबर्डन में खाली करने जा रही गाड़ियों की देखरेख कर रहा था, मिट्टी को डंप करा रहा था।

CG News: ग्रेडर चालक मशीन छोड़कर मौके से फरार

ग्रेडर से इसे समतल करा रहा था। इसी दौरान वह ग्रेडर के पहिए से दब गया। घटना के बाद ग्रेडर चालक मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ओवरबर्डन में ड्यूटी करने वाले ठेका मजदूरों की नजर खून से लथपथ मजदूर पर पड़ी। उसकी पहचान सर्वेश से की गई जो सुल्तानगंज बिहार का रहने वाला था। ठेका कंपनी नीलकंठ में डंपमैन का काम करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही मजदूर नाराज हो गए और उन्होंने थोड़ी देर के लिए काम बंद कर दिया। मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। प्रबंधन ने एक लाख रुपए तत्काल देने का वादा किया। कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद 15 लाख रुपए के बीमा भुगतान की बात कही।

Published on:
16 Nov 2024 11:43 am