कोरबा

CG News: कोरबा की बेटी पूर्वी कंवर ने बढ़ाया प्रदेश का मान, 8 साल बाद ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

Korba News: मध्यप्रदेश के विदिशा में 8 से 12 नवंबर तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में कोरबा की पूर्वी कंवर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही है।

less than 1 minute read
Nov 11, 2024

CG News: पूर्वी कंवर ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाते हुए प्रदेश को ताईकांडों में स्वर्ण पदक दिलाया है। 8 साल बाद मिले पदक को लेकर कोच लोकेश राठौर ने खुशी जताते हुए कहा है कि हमारी लड़की भी लड़कों से कम नहीं हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश के विदिशा में 8 से 12 नवंबर तक आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो स्कूल प्रतियोगिता में कोरबा की बेटी पूर्वी कंवर ने छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक दिलाया है। पूर्वी ओवर 38 किलोग्राम वजन वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही थी। पूर्वी ने इसी साल खेलों इंडिया में कांस्य, कैडेट नेशनल में कांस्य और सब जूनियर में भी कास्य पदक जीत कर कोरबा का मान बढ़ाया है।

प्रदेश का नाम रौशन किया

पूर्वी की सफलता पर उनके कोच लोकेश राठौर ने खुशी जताई है। कोच राठौर ने कहा कि 8 साल बाद स्कूल गेम्स में छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक मिला है। स्वर्ण पदक जीतने वाली पूर्वी कवंर ने उर्जाधानी के साथ साथ प्रदेश का भी नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि जो लड़कियों को खेल में कम आंकते है उन्हें पूर्वी ने मुंह तोड़ जवाब भी दिया है। पूर्वी कंवर ने इसी साल खेलो इंडिया में कांस्य, कैडेट नेशनल में कांस्य और सब जूनियर में भी कास्य पदक जीत कर कोरबा का मान बढ़ाया है।

Updated on:
11 Nov 2024 02:12 pm
Published on:
11 Nov 2024 02:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर