8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जशपुर जिले के दो खिलाड़ी का चयन, गुजरात में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

Jashpur News: जशपुर के तीरंदाज खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना निशाना लगाने जा रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा मनोज राम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अंडर 17 के लिए सेलेक्ट हुए हैं।

2 min read
Google source verification
CG News, Patrika News, Jashpur News

CG News: जशपुरनगर कुनकुरी, दुलदुला ब्लॉक के गांव मकरीबंधा के पहाड़ी कोरवा जनजाति का छात्र मनोज राम गुजरात के नाडियाड में निशाना साधेगा। मनोज ने रायपुर में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंडर 17 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता है।

इस प्रदर्शन के आधार पर मनोज राम का चयन 11 से 12 नवंबर तक गुजरात के नाडियाड में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मनोज शनिवार को रायपुर से गुजरात के लिए रवाना हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य का नाम रोशन करने के लिए हौसला बढ़ाया।

बता दें कि जशपुर के रणजीता स्टेडियम में अप्रैल 2022 से तीरंदाजी केंद्र संचालित किया जा रहा है। मनोज यहीं रहकर तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहा था। इससे पहले मनोज राम ने अंडर 14 आयु वर्ग में 2022 में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता था, लेकिन कोरोना के चलते नेशनल प्रतियोगिता आयोजित नहीं की गई थी।

यह भी पढ़े: Football tournament: सरगुजा ने संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता पर जमाया कब्जा, न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा को 3-1 से हराया

जशपुर के तीरंदाजी केन्द्र में निखर रहीं प्रतिभाएं

जिला मुख्यालय जशपुर के दो साल से संचालित तीरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी में प्रतिभाओं का निखारा जा रहा है। यहां वर्तमान में 10 बच्चे तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे है, जिसमें 6 छात्र कोरवा जनजाति से, 3 अनु.जनजाति से और एक छात्र पिछड़ा वर्ग से है। तीरंदाजी प्रशिक्षक राजेन्द्र देवांगन ने बताया कि अकादमी की ओर से सभी बच्चों को पर्सनल बो-ऐरो प्रदान किया गया है। यहां करीब 4 लाख के तीर-धनुष से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उपयोग की जाती है। इन खिलाड़ी छात्रों को आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल जशपुर में स्कूली शिक्षा दी जा रही है।


बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग