कोरबा

Video:- आप का गठबंधन में नहीं विश्वास लेकिन जो पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रहीं उन्हें समर्थन : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी(आप)के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी
2 min read
Oct 02, 2018
आम आदमी पार्टी(आप)के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी
आप का गठआप का गठबंधन में नहीं विश्वास लेकिन जो पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रहीं उन्हें समर्थन : संजय सिंहबंधन में नहीं विश्वास लेकिन जो पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रहीं उन्हें समर्थन : संजय सिंह

कोरबा. आम आदमी पार्टी(आप)के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अपने बूते चुनाव लड़ेगी लेकिन भाजपा को रोकने के लिए जिन पार्टियों ने गठबंधन किया है। आप उनका जरूर समर्थन करेगी।
मंगलवार को आप नेता संजय सिंह तिलक भवन में प्रेस वार्ता में चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बतायी। आप के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी अनूप अग्रवाल की उपस्थिति में संजय सिंह ने कहा कि छग में उनकी पार्टी अजीत जोगी से कोई समझौता नहीं करने वाली है। आप गठबंधन की राजनीति में विश्वास नहीं रखता। पार्टी की सोच है कि अच्छे लोग राजनीति में आएं, यह आज की आवश्यकता है। गंभीरता के साथ राजनीति करने वाले समाज और देश का भला कर सकते हैं। सेवा कार्य राजनीति के बिना भी हो सकते है लेकिन इन्हें व्यापक क्षेत्र में करने के लिए राजनीति अच्छा माध्यम हो सकती है।

नौकररशाहों का राजनीति प्रवेश अच्छा संकेत
राजनीति प्रवेश कर रहे पूर्व अधिकारियों और अन्य नौकरशाहों के विषय में संजय सिंह ने कहा कि यह अच्छी बात है कि पढ़े लिखे लोग राजनीति में आ रहे हैं। आज पढ़े लिखे लोग राजनीति से बचना चाहते हैं। लेकिन होना इसका उल्टा चाहिए हर पढ़े लिखे लोगों को राजनीति से नाता जोडऩा चाहिए।

दिल्ली की सरकार विश्व में मॉडल
संजय सिंह ने दिल्ली सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि दिल्ली में राशन की होम डिलीवरी प्रारंभ की गई। अब केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की मंशा में है। इसके साथ ही सैनिकों के दिवंगत होने पर उनके परिजनों के सामाजिक पुनर्वास के लिए एक करोड़ की अनुग्रह राशि देने का उदाहरण आम आदमी पार्टी ने पेश किया है। अब तीन साल बाद इस विचार को केंद्र सरकार ने आगे बढ़ाया। दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम हुए उसे आज पूरा विश्व मॉडल के तौर पर देख रहा है।

आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है राफेल
संजय सिंह ने कहा कि रक्षा सौदे में हुआ राफेल घोटाला आजादी के बाद का सबसे घोटाला है। यह घोटा ३६ हजार करोड़ रूपए का है। जिसे सबसे पहले मैने उजागर किया। मेरे सवाल राज्यसभा की वेबसाईट पर भी देखे जा सकते हैं। इस घोटाले को उजागर करने के लिए बाद अंबानी ने मुझ पर पांच हजार करोड़ रूपए का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
इसके पहले आप नेता ने शहर के बुद्धिजीवियों से भेंट की और फिर आप कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति साझा की। सिंह ने पार्टी की झाडू चलाओ भ्रष्टाचार भगाओ यात्रा की शुरुआत की।

Published on:
02 Oct 2018 06:38 pm