कोरबा

अमृतम् जलम् : मुड़ादाई तालाब में पसरी गंदगी को किया गया साफ, पार्षद, समाजसेवी संस्था के सदस्य व आम लोगों ने किया श्रमदान

- पार्षद राजा गुप्ता ने लोगों से अपील की कि प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाएं और तालाब को गंदा न करें।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 9:49 PM IST
अमृतम् जलम् : मुड़ादाई तालाब में पसरी गंदगी को किया गया साफ, पार्षद, समाजसेवी संस्था के सदस्य व आम लोगों ने किया श्रमदान
अमृतम् जलम् : मुड़ादाई तालाब में पसरी गंदगी को किया गया साफ, पार्षद, समाजसेवी संस्था के सदस्य व आम लोगों ने किया श्रमदान

कोरबा. पत्रिका समूह द्वारा चलाए जा रहे अमृतम् जलम् अभियान का समापन रविवार को मुड़ापार स्थित मुड़ादाई तालाब सफाई के साथ हुआ। रविवार को सुबह पत्रिका द्वारा मुड़ादाई तालाब में श्रमदान कर प्राकृतिक जल स्रोत को संरक्षित करने और देखभाल करने लोगों को जागरूक किया गया। इसमें शारदा विहार वार्ड के पार्षद राजा गुप्ता, प्रेरणा समाजसेवी संस्था के सदस्य व आम लोगों ने श्रमदान किया।

पार्षद राजा गुप्ता ने लोगों से अपील की कि प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाएं और तालाब को गंदा न करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मुड़ादाई तालाब की जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। यहां पानी का स्रोत न के बराबर है। तालाब का गहरीकरण व सौंदर्यीकरण कराना अति आवश्यक है। शहर के बीच वृहद तालाब है लेकिन गर्मी में इसका पानी पूरी तरह सूख जाता है जिसके कारण इसका लाभ क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पाता है। पत्रिका समूह द्वारा इससे पूर्व पोड़ीबहार स्थित तालाब में सफाई अभियान चलाया गया। यहां पार्षद प्रदीप जायसवाल व क्षेत्र के युवाओं ने श्रमदान कर तालाब की सफाई की।

फिर से करेंगे प्रयास
पार्षद राजा गुप्ता ने पत्रिका समूह द्वारा चलाए जा रहे अमृतम् जलम् अभियान की सराहना की। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मुड़ादाई तालाब का जीर्णोद्धार के लिए सांसद, विधायक और निगमायुक्त को आवेदन लिखा जा चुका है लेकिन इस ओर पहल नहीं की गई है। इस तालाब के जीर्णोद्धार के लिए फिर से प्रयास किया जाएगा। यदि निगम प्रशासन इस ओर ध्यान दे तो उक्त तालाब की दशा बदल सकती है।

Published on: