कोरबा

CG Crime: कपडा व्यापारी की तालाब में मिली लाश, सुबह से था गायब, जांच में जुटी पुलिस

CG Crime: तालाब किनारे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। शव की पहचान जुगल अग्रवाल उम्र करीब 54 वर्ष से की गई है।
less than 1 minute read
Sep 24, 2025
CG Crime: कपडा व्यापारी की तालाब में मिली लाश, सुबह से था गायब, जांच में जुटी पुलिस

CG Crime: कटघोरा के एक व्यापारी की तालाब डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान जुगल अग्रवाल से की गई है, जो कटघोरा के अंबिकापुर रोड में बर्तन और कपड़े का व्यवसाय करते थे। मंगलवार की सुबह जुगल अग्रवाल सुबह टहलने के लिए घर से निकाले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। उनकी लाश राधा सागर तालाब में देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह तालाब में लोगों ने एक शव को पानी में देखा।

आसपास के लोगों को सूचना दिया। शव को बाहर निकाला गया। पुलिस को जानकारी दी गई। कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की जानकारी मिलते ही तालाब किनारे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। शव की पहचान जुगल अग्रवाल उम्र करीब 54 वर्ष से की गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना से जुगल के परिवार मातम पसरा हुआ है। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है। चर्चा है कि स्नान के दौरान जुगल का पैर फिसल गया होगा। वह पानी में डूब गए होंगे। कटघोरा अंबिकापुर रोड में जुगल की दुकान है। इसी से लगा मकान है। घटना की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

Published on:
24 Sept 2025 02:47 pm