17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर तक बनेगी फोरलेन सड़क, कलेक्टर ने इन 30 गांवों में जमीन की खरीदी बिक्री पर लगाई रोक

Chhattisgarh News: कटघोरा-शिवनगर-अम्बिकापुर तक फोरलेन सड़क बनाने का कार्य शुरू होने वाला है। इससे पहले सड़क के दायरे में आने वाले गांवों में जमीन की खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है..

2 min read
Google source verification
CG News, chhattigarh new road

अंबिकापुर तक बनेगी फोरलेन सड़क ( File Photo - Patrika)

Chhattisgarh New four lane road: सरगुजा कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा-शिवनगर-अम्बिकापुर) के तहत आने वाले गांवों में कुछ समय के लिए जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगाई है। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के उन्नयन एवं फोरलेन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसकी तहत कलेक्टर ने जमीन धलालों पर नकेल कसने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से कार्य सुचारू और समयबद्ध रूप से पूरा करने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रभावित क्षेत्रों में भूमि के क्रय-विक्रय, हस्तांतरण, खाता विभाजन तथा व्यपवर्तन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

Chhattisgarh News: भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की परियोजना कार्यान्वयन इकाई, बिलासपुर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार जिले में प्रस्तावित बायपास, री-अलाइनमेंट और मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ की जानी है। भूमि अर्जन के दौरान लगातार हो रहे क्रय-विक्रय, नामांतरण और खाता विभाजन से स्वामित्व सत्यापन, हिस्सेदारी निर्धारण और मुआवजा तय करने में जटिलताएं उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

सड़क के 50-50 मीटर की के दायरे में आने वालों गांवों के लिए नियम

आदेश के तहत प्रारंभिक अधिसूचना जारी होने से लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक राष्ट्रीय राजमार्ग-130 की मध्य ( Chhattisgarh News ) रेखा से दोनों ओर 50-50 मीटर की सीमा के भीतर स्थित तहसील उदयपुर के ग्राम साल्ही, गुमगा, डांड़गांव, मनोहरपुर, दावा, विशुनपुर, पण्डरीडांड़, सोनतराई, डूमरडीह, उदयपुर, झिरमिटी और जजगा, तहसील लखनपुर के ग्राम अमगसी, अंधला, जुड़वानी, केंवरा, केंवरी, लहपटरा, रजपुरीकला और सिंगीटाना तथा तहसील अम्बिकापुर के ग्राम भिट्ठीकला, जोगीबांध, माझापारा, मेन्ड्राकला, सांड़बार, सुन्दरपुर और उदयपुर ढाब की भूमि प्रतिबंधित श्रेणी में रहेगी।

महत्वपूर्ण कदम

इसके अलावा नगर पंचायत लखनपुर, ग्राम पंचायत हंसडांड़ और ग्राम पंचायत कुंवरपुर के प्रस्तावित री-अलाइनमेंट क्षेत्र में आने वाली सम्पूर्ण भूमि पर भी क्रय-विक्रय, हस्तांतरण, खाता विभाजन एवं व्यपवर्तन पर रोक लागू रहेगी। यह निर्णय राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और विवादरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कोबरा में हुई समन्वय समिति की बैठक

अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग बिलासपुर से कटघोरा तक फोरलेन है। यहां से अंबिकापुर तक टू लेन है। ( Korba News) इसे फोरलेन किया जाना है। सरगुजा जिले के कलेक्टर ने अपने क्षेत्र में इस सड़क के किनारे स्थित जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगा दिया है। कोरबा जिले में भी यह रोक लगने वाली है। इस लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-130 फोरलेन उन्नयन परियोजना के लिए विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

इसकी अध्यक्षता कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की। बैठक में परियोजना अंतर्गत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) निर्माण, तकनीकी डिजाइन एवं आवश्यक अनुमोदनों पर अधीनस्थ अफसरों के साथ चर्चा की। दुदावत ने मार्ग में आने वाले अंधे मोड़ों के सुधार के लिए लेआउट एवं सड़क डिजाइन को तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार करने कहा। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को आगामी एक माह के भीतर संपूर्ण सर्वे कार्य पूर्ण करने कहा। राजस्व विभाग को भू-अर्जन की प्रक्रिया तेजी से पूरा करने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के लिए कहा। साथ ही वन विभाग को आवश्यक एनओसी शीघ्र जारी करने कहा ।