कोरबा

कोयला लोड ट्रेलर कनबेरी के पास पेड़ से टकराया, हेल्पर का टूटा पैर, बाल-बाल बची चालक की जान

रविवार को कोयला (Coal) लोड ट्रेलर कनबेरी के पास एक पेड़ से जा भिड़ी। इससे ट्रेलर का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं चालक की जान बाल-बाल बच गई।

less than 1 minute read
Jun 16, 2019
कोयला लोड ट्रेलर कनबेरी के पास पेड़ से टकराया, हेल्पर का टूटा पैर, बाल-बाल बची चालक की जान
कोयला लोड ट्रेलर कनबेरी के पास पेड़ से टकराया, हेल्पर का टूटा पैर, बाल-बाल बची चालक की जान

कोरबा. कुसमुंडा से कोयला लेकर उरगा के रास्ते रायगढ़ जाने के लिए निकली ट्रेलर कनबेरी के पास पेड़ से टकरा गया। हेल्पर केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बाहर निकाला गया। हेल्पर का पैर टूट गया है।
घटना रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। ट्रेलर सीजी-12-2644 कुसमुंडा से कोयला लेकर रायगढ़ जा रही थी। सर्वमंगला के मंदिर के पीछे हसदेव दांयी तट नहर मार्ग पर ग्राम कनबेरी के पास ट्रेलर की स्टीयरिंग फेल हो गई। ट्रेलर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हेल्पर केबिन में फंस गया।

घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने हेल्पर को बाहर निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। चालक की जान बाल-बाल बची। गाड़ी बांकीमोंगरा निवासी राजकुमार देवांगन की बताई जा रही है। दो दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। शनिवार को भी देवांगन की एक ट्रेलर नहर में मार्ग पर डिवाइर से टकरा गई थी।

Published on:
16 Jun 2019 07:43 pm