कोरबा

CG Motivational News- कलेक्टर ने यूपीएससी पास सुरेश का मम्मी-पापा और दादा के साथ किया सम्मानसाथ में पी चाय और प्रशासनिक कार्योंं के दिए टिप्स

सुरेश जगत का संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफल होने पर जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान

3 min read
May 01, 2018
सुरेश जगत का संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफल होने पर जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान

कोरबा . एक छोटे से गांव में रहकर पूरे जिले और छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाने वाले सुरेश जगत का संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफल होने पर जगह जगह स्वागत एवं सम्मान हो रहा है। सुरेश के लिये मंगलवार का दिन कुछ ज्यादा ही खास था।

जिले के कलेक्टर मो कैसर अब्दुल हक ने सुरेश ही नहीं उसके माता पिता और दादाजी का कुछ ऐसा सम्मान किया कि सबके लिये यह दिन यादगार बन गया। कलेक्टर ने सुरेश और उसके माता-पिता एवं दादा, भाई को आमंत्रित कर सभाकक्ष में सम्मानित किया। कुछ देर बाद सबको अपने कक्ष में ले गये। यहां सबको चाय पिलाने के बाद अपने जीवन एवं कलेक्टर के रूप में किये जा रहे कार्यों के अनुभव को भी साझा करते हुये आगे बढऩे की प्रेरणा दी।

ये भी पढ़ें

पोखरी और तालाबों के संवर्धन के लिए कागजों में दो करोड़ हैं स्वीकृत, धरातल पर कब होंगे काम नहीं मिलता जवाब


कलेक्टर मोहम्मद कैसर हक ने पाली विकासखंड के ग्राम परसदा निवासी सुरेश कुमार जगत को यूपीएससी की परीक्षा पास करने पर उसे बधाई दी। कलेक्टर ने सम्मानपूर्वक सुरेश और उसके परिवार को कलेक्ट्रेट में आमंत्रित किया। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बुकें देकर एवं शॉल के साथ न सिर्फ सुरेश का सम्मान किया गया, उनकी माता उर्मिला देवी एवं पिता रामकुमार सहित दादा अघ्घन सिंह का भी सम्मान किया। अपने बाजू में कलेक्टर को पाकर सुरेश ने भी खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस किया।


सुरेश जगत ने कहा कि यह कभी न भूलने वाला पल है। कलेक्टर मो हक ने उसे और उसके माता पिता को बुलाकर सभी अधिकारियों की मौजूदगी में सम्मान किया है। यह सब उसके जीवन में एक नया उत्साह एवं आगे बढऩे के लिये प्रेरणादायी साबित होगा। उन्होंने इसके लिये कलेक्टर का आभार भी माना।

कलेक्टर मो हक ने इस दौरान कहा कि यह पूरे प्रदेश एवं जिले के लिये बहुत गौरव की बात है कि एक किसान परिवार से आने वाले छोटे से गांव का लड़का यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास कर प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी सेवायें देगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी छात्र-छात्राएं एवं प्रतियोगी जो प्रशासनिक क्षेत्र में जाना चाहते है,

वह सुरेश जैसे ग्रामीण छात्र से प्रेरणा अवश्य ले। विषम परिस्थितियों में रहने के बावजूद सुरेश ने परीक्षा पास कर अनुकरणनीय मिसाल पेश की है। कलेक्टर ने कहा कि मुझे आशा है कि सुरेश अपनी सिविल सेवा बेहतर तरीके से करेंगे और गांव और किसानों के हित में तथा अपने समाज के लोगों को भी आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सुरेश जगत सहित परिवार के सदस्यों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि यह उसके परिश्रम का ही फल है। छात्र यदि लगन एवं दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत करे तो कठिन से कठिन परीक्षा आसानी से पास कर सकता है। आगे बढऩे के लिये गांव या शहर का होना मायने नही रखता। सुरेश जगत के साथ उसके दोस्त संतोषराव बाघमारे, सुनील जायसवाल, ईश्वरदास भी पहुचे हुये थे।


मुझे भी मिला था ऐसा सम्मान
सभाकक्ष में सुरेश जगत का सम्मान करते हुये कलेक्टर मो हक ने बताया कि जब उन्होंने भी यूपीएससी की परीक्षा पास की थी तब नासिक महाराष्ट्र में वहां के कलेक्टर ने भी परिवार के साथ आमंत्रित कर इस तरह से सम्मानित किया था। कलेक्टर के सम्मान से उन्हें बहुत खुशी मिली। मो हक ने कहा कि नासिक के तत्कालीन कलेक्टर साहब की इसी प्रेरणा से वे भी कार्यों को बेहतर ढंग से करने की पूरी कोशिश करते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफल होने पर जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/05/01/pro_2734912-m.jpg">

ये भी पढ़ें

शादी में मिले सामाना को गाड़ी में भरकर लौट रहे थे बराती, रास्ते में हो गया हादसा
Published on:
01 May 2018 06:00 pm
Also Read
View All