सहकारी बैंक के सिक्यूरिटी गार्ड ने मां के साथ रुपए निकालने आए युवक को थप्पड़ जड़ा, मचा हंगामा

बैंक में भीड़ बढ़ी तो सिक्यूरिटी गार्ड ने आपा खो दिया। ब्रांच से लोगों को बाहर निकालने लगा। एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसे लेकर बैंक के बाहर जमकर हंगामा हुआ। घटना जिला सहकारी बैंक के कोरबा शाखा में हुई। बुधवार को सीतामणी निवासी राकेश कुमार रात्रे अपनी के साथ बैंक से रुपए निकालने सहकारी बैंक की कोरबा शाखा पहुंचा था। युवक ब्रांच के भीतर विड्राल फार्म भर रहा था। इस बीच बैंक के सिक्यूरिटी गार्ड ने एक थप्पड़ जड़ दिया।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2016, 6:07 PM IST
Cooperative Bank security guards inlaid with mothe
Cooperative Bank security guards inlaid with mother slaps Rs young man came out, created a ruckus
कोरबा.
बैंक में भीड़ बढ़ी तो सिक्यूरिटी गार्ड ने आपा खो दिया। ब्रांच से लोगों को बाहर निकालने लगा। एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसे लेकर बैंक के बाहर जमकर हंगामा हुआ।


घटना जिला सहकारी बैंक के कोरबा शाखा में हुई। बुधवार को सीतामणी निवासी राकेश कुमार रात्रे अपनी के साथ बैंक से रुपए निकालने सहकारी बैंक की कोरबा शाखा पहुंचा था। युवक ब्रांच के भीतर विड्राल फार्म भर रहा था। इस बीच बैंक के सिक्यूरिटी गार्ड ने एक थप्पड़ जड़ दिया।


युवक को हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया। इसे लेकर बैंक के बाहर काफी हंगामा हुआ। बैंक के कर्मचारी ने हस्तक्षेप कर युवक को शांत कराया। घटना के संबंध में बैंक के कर्मचारी ज्ञान कुमार संत ने बताया कि बैंक में लोगों की काफी भीड़ थी। सिक्यूरिटी गार्ड ने लोगों से कहा कि बैंक के बाहर जाकर विड्राल सहित अन्य काम करें। युवक भीतर में काम रहा था। इसे लेकर विवाद हुआ।


जिला सहकारी बैंक की हड़ताल में दो फाड़-
एरियर्स और कर्मचारियों के नियमितिकरण सहित अन्य मांगा को लेकर सहकारी बैंक की हड़ताल दो फाड़ की भेंट चढ़ गई। कुछ कर्मियों ने काम किया। कुछ हड़ताल में शामिल होने बिलासपुर गए। हड़ताल का आंशिक असर बैंकों के काम पर पड़ा। रुपए निकालने बैंक पहुंचे खाताधारक परेशान हुए।


कर्मचारी रहे हड़ताल पर-
जिले में सहकारी बैंक की छह शाखाएं हैं। बुधवार को मांगों के समर्थन में बैंक के कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। कर्मचारी लंबित एरियर्स की राशि का भुगतान, पर्यवेक्षा अवधि पूरी करने वाले कर्मचारियों के नियमितिकरण और महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश बढ़ाने सहित 10 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर रहे।


सहकारी बैंक में कर्मचारियों की उपस्थिति सामान्य दिनों से आधी रही। इसका असर बैंकों के काम पर पड़ा। रुपए निकालने के लिए लोगों को काफी देर लाइन में खड़ा होना पड़ा। जिला सहकारी बैंक कोरबा के शाखा प्रबंधक सरिता पाठक ने बताया कि हड़ताल से बैंक का काम आंशिक तौर पर प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों की कमी से लेनदेन में परेशानी हुई। गुरुवार से हालात सामान्य हो जाएंगे।


Published on: