कोरबा

किराया न पटाने पर दर्री क्षेत्र की 11 दुकानों पर निगम का ताला

भवन दुकान किराया न पटाने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रहा निगम

less than 1 minute read
Mar 02, 2020
किराया न पटाने पर दर्री क्षेत्र की 11 दुकानों पर निगम का ताला

कोरबा. निगम के भवनों व दुकानों का बकाया किराया समय पर निगम कोष में जमा न करने पर आयुक्त के निर्देश पर निगम अमले ने कड़ी कार्यवाही करते हुए सोमवार को 11 दुकानों,कमरे व हाल पर ताला लगाकर सील कर दिया। निगम की इस कार्यवाही से बकायादारों के बीच हडक़ंप मच हुआ है।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर भवनों व दुकानों का निर्माण कर इन्हें निर्धारित मासिक किराए व लीज शर्तो पर लोगों को आबंटित किया गया था। बकायादारों द्वारा भवन दुकान का किराया समय पर जमा न करने के कारण निगम को एक बड़ी राशि किराए के रूप में वसूल करनी है। भवनों, दुकानों व कमरों के किराये के बकायादारों को समय-समय पर आग्रह किए जाने के बावजूद किराये की राशि नही पटायी जा रही है, परिणाम स्वरूप निगम द्वारा इस दिशा में कड़ी कार्यवाही करते हुए तालाबंदी की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को दर्री जोनांतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में स्थित 11 दुकानों पर निगम ने ताला लगा दिया, जिन दुकानों में ताला लगाया गया है।

पूर्व में 22 दुकानों में लगाया गया था ताला
निगम के राजस्व अधिकारी श्री अशोक बनाफर ने बताया कि इसके पूर्व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोरबा शहर के विभिन्न स्थानों में स्थित 22 दुकानों में ताला लगाकर उन्हें सील किया गया था, जिसके परिणाम स्वरूप इन बकायादारों द्वारा तत्काल लाखों रूपये की बकाया राशि निगम कोष में जमा कराई गई थी। उन्होने बताया कि किराया न पटाने वाली दुकानों में ताला लगाने की यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Published on:
02 Mar 2020 06:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर