कोरबा

78 साल की बुजुर्ग महिला के साथ सगी बेटी ने किया ऐसा काम, रोते-रोते थाने पहुंची मां… बातें सुनकर हैरान रह गए पुलिस

Crime News : ठगी की बढ़ती घटनाओं के बीच 78 साल की बुजुर्ग महिला ने अपनी बेटी पर 19 लाख 83 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Feb 03, 2024

Korba Crime News : ठगी की बढ़ती घटनाओं के बीच 78 साल की बुजुर्ग महिला ने अपनी बेटी पर 19 लाख 83 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर पतासाजी कर रही है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अग्रसेन भवन मार्ग क्षेत्र में रहने वाली 78 साल की बुजुर्ग महिला भानुमति मल्लिक का कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है।

वर्ष 2004 से भानुमति इस खाते का संचालन कर रही है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके खाते में लगभग 19 लाख 83 हजार 500 रुपए जमा थे। इस बीच उनकी बेटी संगीता बागची ने खाते में अपना नाम जुड़वा लिया।

अब भानुमति का सिंगल खाता बेटी का नाम जुड़ने के बाद संयुक्त हो गया। उनका आरोप है कि बेटी ने अपना नाम जुड़वाकर 19 लाख रुपए अलग-अलग माध्यमों से आहरण कर लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने संगीता बागची पर केस दर्ज किया है। इसकी जांच कर रही है। संगीता बागची दुर्ग की रहने वाली है।

Published on:
03 Feb 2024 04:12 pm
Also Read
View All