कोरबा

Korba News: जटगा में केकड़ा पकड़ने गई महिला की मौत, मची अफरा-तफरी

Korba News: 20 साल के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Nov 11, 2023
Death of a woman who went to catch crab in Jatga Korba News
जटगा में केकड़ा पकड़ने गई महिला की मौत, मची अफरा-तफरी

कोरबा। Chhattisgarh News: 20 साल के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है।

पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। घटना कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चचईहा पारा की है। गांव में रहने वाले शुकवारो बाई उम्र 38 वर्ष सुखसेन धनुहार उम्र 20 वर्ष के साथ रहती थी। सोमवार दोपहर दोनों ने शराब पी। इसके बाद केकड़ा पकड़ने के लिए गांव के पास स्थित नाले में चले गए। नाले के करीब महिला गिर गई। उसे गंभीर चोटें आई। काफी देर तक सुकसेन उसके होश में आने का इंतजार करता रहा। स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वह महिला को कंधे पर उठाकर घर लाया। महिला ने घर में ही दम तोड़ दिया। मगर सुकसेन ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दिया। दो दिन तक महिला की लाश घर में पड़ी रही। गांव में घटना के बार ेमें लोगों को जानकारी हुई। लोगाें ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने छानबीन की तो मामले का खुलासा हुआ।

Published on:
11 Nov 2023 04:00 pm