कोरबा

डीजल चोरी कर भाग रहे चोर फंस गए पुलिस की चंगुल में, इतना डीजल किया गया जब्त

एसईसीएल गेवरा खदान
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 11:26 AM IST
एसईसीएल गेवरा खदान
एसईसीएल गेवरा खदान

कोरबा. एसईसीएल गेवरा खदान से देर रात को डीजल चोरी कर बोलेरो में ले जा रहे गिरोह को घेराबंदी कर हरदीबाजार पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 75 लीटर डीजल व बोलेरो को भी पुलिस ने जघ्त कर लिया।


खदानों में डीजल चोर गिरोह का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। खदानों मेंं बैखौफ बोलेरो वाहन के साथ गिरोह प्रवेश कर डीजल चोरी को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार की रात11 बजे के लगभग गेवरा खदान से 75 लीटर डीजल 5 टीना में चोरी कर बोलेरो क्रमांक सीजी 12 एजे4504 में लेकर डीजल चोरों का गिरोह भाग रहा था।

इसी दौरान मुखबीर से मिली सूचना पर हरदीबाजार टीआई शरद चंद्रा टीम के साथ घेराबंदी कर बोलेरो समेत डीजल चोरों को आमगांव के पास धर दबोचा। पकड़े गए डीजल चोरों में शंकरलाल भारद्वाज 22वर्ष, बिमलेश कुमार चौहान 27 निवासी हरदीबाजार तथा जोगेश कुमार यादव उम्र्र 19 निवासी मुढ़ाली शामिल है।

जिनसे हरदीबाजार पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 379, 34 भादवि के तहत के केस दर्ज किया गया है।


उल्लेखनीय है कि कोयला खदानों से लगातार डीजल चोरी की घटनाएं हो रही है। जबकि खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ के जिम्मे है।

----------------

सड़क हादसे में दो घायल
कोरबा. सिंचाई कॉलोनी मेन रोड के समीप तेज रफ्तार पिकअप यूपी 64 टी 4352 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी सोमनाथ 45 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया। घायल ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी है।

दूसरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के सरईसिंगार पेट्रोल पंप के आगे हुई। रजकम्मा निवासी मिलेश यादव 21 वर्ष को मोटरसायकल सीजी 12 एएस 4058 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मिलेश को अपनी चपेट में ले लिया और वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल मिलेश व सोमनाथ की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ धारा केस दर्ज कराया है।

Published on: