कोरबा

ट्रेन के लिए जरूरी नहीं पटरी पर बैठें डीआरएम से की है चर्चा : डॉ. महतो

कांग्रेस अनावश्यक विवाद कर रही जज लोया की मौत पर

2 min read
Apr 21, 2018

कोरबा . रेलवे द्वारा यात्री टे्रनों को बंद किए जाने के खिलाफ जरूरी नहीं है कि पटरी पर ही बैठे। टे्रनें बंद करना गलत है। यात्री ट्रेनों को फिर से शुरू करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। मीडिया से चर्चा में सांसद महतो ने कहा कि शहर की जनता का दर्द समझ रहा हूं।
सांसद डॉ बंशीलाल महतो ने कहा कि मुझे इन यात्री ट्रेनों के बंद होने की जानकारी जैसे ही मिली। मैंने सबसे पहले डीआरएम से चर्चा की है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि बंद हुई ट्रेनों का परिचालन जल्द कर लें। सांसद महतो ने इंटरसिटी के मुुदद्े पर कहा कि वो तो चुनावी एक्सप्रेस थी। चुनाव होते ही ट्रेन बंद हो गई। सांसद डॉ. बंशीलाल महतो ने बताया कि भूविस्थापितों की मांग को लेकर मैंने मंत्रालय को पत्र लिखा है। जिसमें मैने पूरी बातें रखी हैं। हमारी कोशिश है कि भूविस्थापितों को उनका हक मिल सके। सांसद महतो ने बताया कि जस्टिस लोया की मृत्यु को लेकर जिस तरह कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया गया था, वह बेबुनियाद था। न्यायाधीशों पर इस तरह आरोप लगाना गलत है।
शहर विधायक को दी चुनौती, कहा ९ साल में ९ काम बताएं
एक बार फिर कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल और सांसद डॉ बंशीलाल महतो आमने-सामने आ गए हैं। सांसद महतो ने विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि अपने ९ साल के कार्यकाल में ९ काम बताएं। सांसद ने निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सांसद महतो से जब सवाल पूछा गया कि केन्द्र औैर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है तो ऐसे भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई क्यों नहीं करा रही है। इस पर सांसद ने कहा कि सही वक्त आने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी।

यात्रियों को हो रही परेशानी

कोरबा से ट्रेन के माध्यम से आना-जाना करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए रेलवे प्रशासन को क्षेत्रवासियों द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया है लेकिन इस ओर कोई पहल होता नजर नहीं दिखा रहा है। इससे लोगों की परेशानी में कोई कमी नहीं आ रही है।

Published on:
21 Apr 2018 10:53 am
Also Read
View All