कोरबा

बिजली कर्मियों को अब तक नहीं मिला है बोनस, कर्मचारियों में बन रही आंदोलन की रणनीति

CG News : इस बार दिवाली में बिजली कर्मियों को बोनस का वितरण नहीं किया गया था। प्रबंधन ने आचार संहिता का तर्क देकर बाद में घोषणा करने की बात कही थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2023, 3:03 PM IST
bonus.jpg

Korba News : इस बार दिवाली में बिजली कर्मियों को बोनस का वितरण नहीं किया गया था। प्रबंधन ने आचार संहिता का तर्क देकर बाद में घोषणा करने की बात कही थी। अब तक घोषणा नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने बैठक कर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई है।

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ कोरबा इकाई की बैठक संघ कार्यालय कोरबा पूर्व में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जीपी राजवाड़े एवं पूर्णिमा साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता कोषाध्यक्ष तथा लोचन दास सचिव उपस्थित रहे।

बैठक में पुराने संघ कार्यालय के जीर्णोद्धार के लिए मुख्य अभियंता सिविल को पत्र लिखने, आवासीय कालोनी के सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से बाउंड्री वाल कराकर बेरियर लगाने, नालियों की सफाई, गलियों में सड़क निर्माण तथा दुर्घटनाकारक वृक्षों की छंटाई करने, पावर कंपनी में अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों को प्रारंभ से ही 100 प्रतिशत वेतन भुगतान करने, आइटीआई कर्मचारियों को टीए-टीडी बनाने एवं कंपनी में कार्यरत अधिकारी- कर्मचारियों को वर्ष 2023 की बोनस राशि एवं महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराने पर चर्चा हुई।

Published on: