Korba Breaking News: कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले पसान रेंज के ग्राम पनगवा में गजराज का शव मिला है। इसकी सूचना मिलते ही वन कर्मियों में हड़कंप मच गया।
कोरबा। CG Breaking News: कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां एक बार फिर दंतैल हाथी की मौत हो गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी वन मंडल के अधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे वन अधिकारी ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बता दें कि जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले पसान रेंज के ग्राम पनगवा में गजराज का शव मिला है। इसकी सूचना मिलते ही वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंचे वन अधिकारी ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर अनिल कश्यप ने बताया कि पनगवा बैगापारा खंजरपार में करंट लगने से दंतैल हाथी की मौत हुई है।
सुरक्षा के लिए ग्रामीण लगाते हैं करंट
यह पहली बार नहीं है। जब ऐसी घटना हुई है। इससे पहले भी करंट लगने से अचानकमार में एक बेबी एलीफेंट की मौत हुई थी। बताया जा रहा कि हाथियों के उत्पात को रोकने वन अमला का प्रयास नाकाम रहा। जिससे चलते ग्रामीण नाराज हो गए है। यही वजह है कि ग्रामीण जानमाल की रक्षा करंट लगाकर कर रहे हैं।