कोरबा

ओमपुर से लगे जंगल में हाथियों का उत्पात, केला बाड़ी को पहुंचाया नुकसान

आमाडांड से वापस कोरकोमा के जंगल में पहुंचा हाथी

2 min read
Jul 11, 2018
आमाडांड से वापस कोरकोमा के जंगल में पहुंचा हाथी

कोरबा. कोरबा रेंज में हाथियों का झुंड मंगलवार की देर रात ओमपुर के करीब पहुंच गया था। जहां केला बाड़ी को नुकसान पहुंचाते हुए वापस आमाडांड से होते हुए कोरकोमा के जंगल जा पहुंचे।


वन विभाग के मुताबिक हाथियों का झुंड रात एक बजे माडबहार से निकल कर उरांव बस्ती से सीधे मौहरी में बने रति राम अगरिया के केला बाड़ी पहुंच कर जमकर उत्पात मचाया। बाड़ी को तोड़ते हुए हाथियों ने कालोनी से लगे प्राथमिक शाला ओमपुर से होते हुए लक्ष्मी डेयरी के बगल से निकल कर छुहीडोढ़ा बस्ती में किसान की बाड़ी को तोड़ते हुए बांस बाड़ी में जा घुसा।

ये भी पढ़ें

दो माह काम करने पर एक वेतन, जून का मिला आधा पगार इसलिए आंदोलन जारी

अचानक जब वन अमला की गाड़ी ओमपुर कालोनी एवं मदरसा के पास सायरन बजाते हुए पहुंची, तब आस पास रहने लोगों में हड़कंप गच गया। रात भर हाथी आसपास ही विचरण करते रहे। कुछ दिनों से हाथियों का झुंड कोरकोमा, केरवा, डेंगुरडीह, करुमौहा, आमाडाँड, छुईढोंड़ा ,डूमरडीह, उरांव बस्ती के आसपास घूम रहा है।


कनकीखार में नर्सरी को पहुंचाया नुकसान
उधर नौ हाथियों का दल कुदमुरा रेंज के कनकीखार के पास स्थित वन विभाग की नर्सरी में घुस गया और वहां वन विभाग द्वारा तैयार किए गए पौधों को तहस-नहस कर दिया। नर्सरी में मौजूद माली ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कुदमुरा के साथ-साथ करतला में भी हाथियों से लोग खासे दहशत मेेंं है।


कटघोरा के दुल्लापुर मेेंं कई घरों को पहुंचाया नुकसान
कटघोरा वन मंडल के दुल्लापुर में भी हाथियों का दल पहुंच गया है। बीती रात इस दल ने यहां भारी उत्पात मचाया और चार ग्रामीणों के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों के दल के दुल्लापुर पहुंचने तथा मकानों को नुकसान पहुंचा जाने की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है, जिस पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुचें। हाथियों के उत्पात को लेकर ग्रामीण सहमे हुए है।

ये भी पढ़ें

#शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग के स्ट्रीट लाइट की बत्ती गुल, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा

Published on:
11 Jul 2018 08:55 pm
Also Read
View All