कोरबा

आंगन में बैठी थी महिला, अचानक मौत बनकर दौड़ता हुआ आया सांड, जमीन पर महिला को पटका, मौत

सांड के हमले (bull's attack) से घर के बाहर आंगन में बैठी महिला की मौत हो गई। मामला रामपुर चौकी अंतर्गत पत्थरीपारा क्षेत्र का है।

less than 1 minute read
Jun 21, 2019
आंगन में बैठी थी महिला, अचानक मौत बनकर दौड़ता हुआ आया सांड, जमीन पर महिला को पटका, मौत

कोरबा. सांड के हमले से घर के बाहर आंगन में बैठी महिला की मौत हो गई। रामपुर चौकी अंतर्गत पत्थरीपारा निवासी करोंदा बाई बुधवार की शाम घर के बाहर बैठी थी। इस बीच एक सांड दौड़ते हुए आया। यह देखकर करोंदा बाई ने उठकर भागने की कोशिश की। लेकिन सांड (Bull) ने महिला को जमीन पर दबा दिया। महिला को गंभीर चोटें लगी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Read More : BF ने GF का बना लिया अश्लील वीडियो, फिर व्हाट्सएप कर करने लगा ब्लैकमेल, मामला पहुंचा थाना, तो ऑडिटर हुआ फरार
जानकारी देते हुए महिला की पुत्री सुख बाई ने बताया कि घटना बुधवार की शाम छह बजे करोंदा बाई घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान एक सांड (Bull) दौड़ता हुआ आया और उसे मारा। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने सांड को काट लिया था। इसके बाद से वह लोगों को बीच-बीच में दौड़ा रहा था। घटना से पत्थरीपारा बस्ती के लोग डरे हुए हैं। पुलिस मर्ग कामय कर जांच कर रही है।

Published on:
21 Jun 2019 12:59 pm
Also Read
View All