कोरबा

VIDEO- पैसे की लेनदेन को लेकर मालिक व ड्राइवर के बीच हुआ विवाद, ड्राइवर ने वैन को किया आग के हवाले, मचा हड़कंप

Fire in van: शुक्रवार दोपहर को आक्रोशित स्कूली वैन के ड्राइवर ने कृष्णानगर सामुदायिक भवन के सामने खड़ी वैन को आग के हवाले कर दिया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2019, 9:32 PM IST
पैसे की लेनदेन को लेकर मालिक व ड्राइवर के बीच हुआ विवाद, ड्राइवर ने वैन को किया आग के हवाले, मचा हड़कंप
पैसे की लेनदेन को लेकर मालिक व ड्राइवर के बीच हुआ विवाद, ड्राइवर ने वैन को किया आग के हवाले, मचा हड़कंप

कोरबा. कोरबा. शुक्रवार को मानिकपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत एसईसीएल कृष्णा नगर में स्कूली वैन के ड्राइवर ने सामुदायिक भवन के सामने खड़ी वैन को आग के हवाले कर दिया। आग लगाने के बाद चालक वहां से फरार हो गया। तेज दुर्गंध से परेशान क्षेत्र के लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वैन धू-धू कर जल रहा था। आनन-फानन में लोगों ने आग की सूचना डॉयल 112 को दी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वैन मालिक व ड्राइवर के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि पिछले कई माह से वैन मालिक गोपाल चटर्जी ने ड्राइवर सुनील देवनाथ को वेतन नहीं दिया था। पैसे नहीं मिलने से ड्राइवर आक्रोशित था। शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने दोपहर को वैन में आग लगा दिया और फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। देर शाम तक पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि धारा जमानती है।

Updated on:
4 Oct 2019, 9:32 PM IST
Published on: