कोरबा

स्नोस्फेयर के संग्रहण का झांसा देकर व्यापारी से ढाई लाख रूपए की ठगी

भूविस्थापित जन कल्याण समिति जर्वे के पदाधिकारियों पर केस दर्ज

2 min read
Jun 27, 2018
भूविस्थापित जन कल्याण समिति जर्वे के पदाधिकारियों पर केस दर्ज

कोरबा. स्नोस्फेयर के संग्रहण का झांसा देकर भू- विस्थापित कल्याण समिति जर्वे के पदाधिकारियों ने कोरबा के एक व्यापारी से ढाई लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि ठगी के आरोप मेें भू- विस्थापित कल्याण समिति सर्वे के अध्यक्ष शशिकला यादव, सचिव चंदन और सदस्य गोरेलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों का पुराना परिचय कोरबा के व्यापारी जय सोनी के साथ था। अप्रैल 2017 में शशिकला,

ये भी पढ़ें

अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, सरकारी दफ्तरों में कामकाज रहा ठप

चंदन और गोरेलाल कोरबा आकर जय सोनी से मिले थे। उसे बताया था कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के तेंदूभाटा संयंत्र से स्नोस्फेयर निकालने का निविदा जारी हुआ है। इस कार्य के लिए उनकी समिति ने टेंडर भरा है। कार्य मिलने की पूरी संभावना है। स्नोस्फेयर के कार्य को करने के लिए समिति के पास अनुभव, संसाधन और पैसा नहीं है। इस कार्य में पैसे लगाने के लिए जय को तैयार किया।

उनके बीच एक अनुबंध हुआ। इसके अनुसार समिति कार्य अपने नाम पर लेती लेकिन इसे जय पूरा करता। स्नोस्फेयर निकालने का काम जय करता। शर्त के अनुसार भू- विस्थापित कल्याण को कार्य लेने के लिए जय ने ढाई लाख रुपए ईएमडी की राशि सौंप दिया।

जय ने उक्त पैसे अपनी पत्नी की अकाउंट से दिया था। कई माह बीत गए लेकिन जय को समिति ने काम नहीं दिया। पूछताछ करने पर समिति जय को आश्वासन देने में लगी रही कि वर्क आर्डर नहीं मिला है। जय को संदेह हुआ। उसने अपने स्तर पर पतासाजी की।

जानकारी मिली कि भू- विस्थापित जन कल्याण समिति जर्वे को कंपनी ने कार्य सौंप दिया है। समिति ने इस कार्य को एक अन्य व्यक्ति अविनाश कुर्रे अध्यक्ष हमारा संकल्प समिति तहसील रोड, वार्ड क्रमांक 11 मणिशंकर निवासी ग्राम खिशोरा तहसील अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को इकरारनामा करके सौंप दिया है।

जय को ठगी का पता चला। उसने ठगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने भू- विस्थापित जन कल्याण समिति जर्वे की अध्यक्ष शशिकला, सचिव चंदन और सदस्य गोरेलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस छानबीन कर रही है। उसका कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ठगी का शिकार व्यापारी पॉवर हाउस रोड कोरबा का निवासी है।

ये भी पढ़ें

नींबू मिर्ची की आड़ में सेंट जेवियर्स स्कूल में हंगामा करने वाले जनता कांग्रेस के छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष सहित 10 समर्थकों पर एफआईआर
Published on:
27 Jun 2018 09:11 pm
Also Read
View All