कोरबा

पुलिस की चेकिंग में 14 लाख के सोने- चांदी के जेवरात जब्त

CG News: सोमवार को पुलिस की चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर कुल 14 लाख के सोने-चांदी के जेवरात जप्त किए गए। किसी तरह का बिल या फिर दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
less than 1 minute read
Oct 17, 2023
Gold silver jewellery worth Rs 14 lakh seized during police checking
पुलिस की चेकिंग में 14 लाख के सोने- चांदी के जेवरात जब्त

कोरबा। CG News: सोमवार को पुलिस की चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर कुल 14 लाख के सोने-चांदी के जेवरात जप्त किए गए। किसी तरह का बिल या फिर दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

सोमवार की सुबह मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे । इसी दौरान बाइक सवार एक युवक के पास रखे बैग की तलाशी ली, तो चांदी के जेवर और गला हुआ सोना मिला । पूछताछ करने पर युवक मूलत: कोलकाता निवासी, पटेल पारा कोरबा निवासी मनोज मैटी बताया। वह जेवर व सोने से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका । पुलिस ने युवक से 34 ग्राम गला हुआ सोना, सोने के गहने व लगभग 2 किलो वजनी चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख 6 हजार रुपए बताई जा रही है। इसी तरह हरदीबाजार पुलिस द्वारा बलौदा मार्ग पर जांच की जा रही थी। इस दौरान बाइक की जांच करने पर 15 किलो चांदी पुलिस ने जप्त किया है। बाइक चालक सुरेश सोनी के पास कोई बिल नहीं था।

Published on:
17 Oct 2023 04:48 pm