कोरबा

पहली जुलाई से एजुकेशन हब में सरकारी अंग्रेजी स्कूल का संचालन होगा शुरू विभाग ने कसी कमर

सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षणिक परिसर

2 min read
Jun 28, 2018
सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षणिक परिसर

कोरबा. राज्य सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षणिक परिसर, स्याहीमुड़ी (एजुकेशन हब) में पहली जुलाई से अध्यापन कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

फेस-1 और 2 के निर्माण को मिलाकर यह परियोजना 100 करोड़ से भी ज्यादा की है। इसमें 2400 बच्चों के पढऩे व रहने की सुविधा मौजूद है।

ये भी पढ़ें

212 करोड़ रूपए खर्च करने के बाद भी केन्द्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का जिले में है बुरा हाल


पहली जुलाई से यहां प्राथमिक व माध्यमिक बालिका शाला स्याहीमुड़ी को शिफ्ट किया जाएगा। यहां अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिलेगी। पहली और छठवीं कक्षा में प्रवेश प्रारंभ किया जा रहा है। इसे पूर्णत: आवासीय बालिका विद्यालय के तौर पर संचालित किया जाएगा। हिन्दी माध्यम की पढ़ाई चाहने वाले छात्रों को समीपस्थ शाला में शिफ्ट किया जाएगा। एजुकेशन हब के साथ ही साथ जिले के सभी ब्लॉक के चयनित शासकीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित करने की तैयारी है।

अंग्रेजी भाषा के बढ़ते प्रचलन और सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगों के घटते रूझान के कारण शासन को इस दिशा में ठोस प्रयास करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसके लिए जिले से 10 स्कूलों के नाम राज्य शासन को पूर्व में प्रास्तावित किया गया है। हर विकासखण्ड में एक प्राथमिक और एक माध्यमिक स्कूल को अंग्रेजी स्कूल बनाया जाएगा।


ये मिलेगा लाभ
एजुकेशन हब में कुल 2400 सीटें हैं। यहां आदिवासी वर्ग के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि प्रवेश की प्रक्रिया शिक्षकों की नियुक्ति के विषय स्थिति अब भी अस्पष्ट है। जिले के जिन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू होगी। वहां के कमजोर तबके के नौनिहालों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिलेगी। ऐसे बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा किसी सपने जैसी होती है।


हर विकासखण्ड के दो स्कूलों का किया गया चयन
इस योजना के लिए हर विकासखण्ड से दो-दो स्कूलों को चयन किया गया है। यह सभी ऐसे स्कूल हैं, जहां अंग्रेजी माध्यम के स्कूल संचालन के लिए सभी भवन आदि की व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।

हालांकि शिक्षकों की नियुक्ति और छात्रों के प्रवेश, संचालन सत्र से जुड़ी जानकारियां शासन स्तर से अभी जारी की जानी है। लेकिन जिस तेजी से शासन ने जिला स्तर से प्रस्ताव मंगवाया है। उसके मद्देनजर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। आगामी शैक्षणिक सत्र से इनका संचालन शुरू किया जा सकता है। पूरी राज्य में इसकी तैयारी की जा रही है।


-एजुकेशन हब में पहली जुलाई से प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन शुरू किया जा रहा है। हर ब्लॉक में दो-दो स्कूलों को भी अंग्रेजी माध्यम बनाया जा रहा है।
-डीके कौशिक, डीईओ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ की अब तक की बड़ी खबर, सिर्फ एक मिनट में…
Published on:
28 Jun 2018 02:03 pm
Also Read
View All