कोरबा

पुलिस कर्मियों को फिट रखने थानों में खुलेगा अब जिम, बीट प्रभारियों के पास होंगे अफसर जैसे अधिकार

पुलिस हाउसिंग सोसाइटी का भी होगा गठन, कर्मियों को मिलेगी सुविधा

3 min read
Apr 19, 2018
पुलिस हाउसिंग सोसाइटी का भी होगा गठन, कर्मियों को मिलेगी सुविधा

कोरबा . पुलिस कर्मियों को फिट रखने के लिए अब थानों में जिम की शुरूआत की जाएगी। वहीं बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अफसर की तरह काम करेंगे। आने वाले दिनों में सभी गांव में महिला कमाण्डो तैयार कर लिए जाएंगे। इसके बाद हर गांव में होने वाले छोटे- बड़े अपराध की जानकारी पुलिस तक आने लगेगी।


बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले में वार्षिक निरीक्षण के लिए प्रवास पर हैं। उन्होंने निरीक्षण व दरबार लगा कर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं को जल्द निराकृत करने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

स्वरोजगार की राह पर युवा व महिलाएं, प्रशिक्षण लेकर बन रहे हैं आत्म निर्भर

पुलिस कर्मियों के कल्याण की चिंता की जा रही है। इस सिलसिले में उन्होंने पुलिस हाउसिंग सोसायटी का प्रस्ताव रखा है। जिला स्तर पर एसपी को इस दिशा में काम करना होगा। उन्होंने बताया कि सिपाहियों को क्षमतावान बनाने पर भी काम होना है। पुलिस बल में बतौर सिपाही 12वीं व स्नातक स्तर के हैं।

बीट पर प्रभारी काम कर रहे हैं। लेकिन इसमें व्यवहारिक परेशानी आती है कि इसे लेकर अब उनको उस बीट के अफसर के तर्ज पर काम करना होगा। अब पुलिस जवानों के लिए जिम व स्पोट्र्स सेंटर खोला जाएगा। पुलिस जनों के बच्चों के लिए काउसंलिंग सेंटर भी खोला जाएगा। जिसमें एक्सपर्ट द्वारा टिप्स दी जाएगी।


चुनावी मोड में पार्टियां, सभा पर निगरानी के लिए स्पेशल टीम
आने वाले दिनों में चुनावी सभा शुरू हो जाएगी। सभी पार्टियां चुनावी मोड आ चुकी है। आईजी ने बताया कि चुनाव को देखते हुए एक स्पेशल टीम का गठन किया जा रहा है। ताकि टीम सभी सभा की गतिविधियोंं पर नजर रख सकें। आईजी ने बताया कि सभा में कहीं भी कोई अगर भड़काऊ बयान देता है तो शिकायत पर जरूर कार्रवाई होगी।


डॉयल 112 तीन माह के भीतर होगा शुरू, तुरंत मिलेगा रिस्पांस
आइजी ने बताया कि डॉयल 112 तीन माह के भीतर शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने के बाद किसी भी प्रकार की पुलिसिया मदद के लिए कॉल करने के बाद तत्काल पुलिस की पीसीआर वैन पहुंचेगी। इसकी तैयारी चल रही है। आईजी ने बताया कि अगर नाबालिग ऑटो या फिर चार पहिया वाहन चला रहे हैं तो उनके परिजनों को पुलिस कोर्ट भेजेगी।


युवाओं में बढ़ रही नशे की लत, बड़ी कार्रवाई की तैयारी
आइजी काबरा ने बताया कि युवाओं में अब गांजा या फिर शराब की नशे की लत थी। लेकिन अब कोकिन और अफीम की भी खपत होने लगी है। इसे लेकर रेंज स्तर पर पुलिस बड़ी कार्रवाई करेगी। सोशल साइड्स के माध्यम से आम लोगों से जुडऩे पर काम चल रहा है। सभी थाने इससे जुड़ चुके हैं।


दरबार में आईजी ने कहा- हल होंगी समस्याएं

आईजी दीपांशु काबरा ने गुरूवार को पुलिस लाइन में परेड का वार्षिक निरीक्षण किया। सिपाही से लेकर थानेदार तक कमांड पर कदम ताल करते रहे। कभी दायें मुड़े तो कभी बायें।


बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा ने पुलिस लाइन में वार्षिक निरीक्षण किया। परेड की सलामी ली। दरबार लगाकर कर्मचारियों से सीधी बातचीत की। रेंज आईजी का पदभार ग्रहण करने के बाद दीपांशु काबरा पहली बार कोरबा में वार्षिक परेड का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पुलिस में निरीक्षण किया।

परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों के पेटी की जांच की। विभागीय गाडिय़ों का निरीक्षण किया। लाइन में मौजूद संसाधनों का जायजा लिया। दस्तावेजों की जांच की। सामुदायिक भवन में दरबार लगा कर्मचारियों की समस्या सुनी। इस दौरान कर्मचारियों ने समस्या रखी कि वहां पेयजल को लेकर किल्लत है।

साथ ही सफाई को लेकर परेशानी है। इन दोनों ही समस्याओं पर आईजी ने एसपी से निगम के माध्यम से काम कराने की बात कही। वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसपी मयंक श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, सीएसपी एसएस पैकरा, डीएसपी रितेश श्रीवास्तव, नगर कोतवाल यदुमणी सिदार, कटघोरा थाना प्रभारी एमबी पटेल,यातायात निरीक्षक एएस पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

रेलवे के खिलाफ नारे लगाते हुए घेरा एआरएम को और कहा नहीं चलने देंगे मालगाड़ी, तीन ट्रेने 45 दिनो के लिए हुई स्थगित तो एक मंच पर आए सभी
Published on:
19 Apr 2018 08:47 pm
Also Read
View All