कोरबा

करवा चौथ पर अद्भुत संयोग, सुहागिन इन विधियों से करें पूजा, पूरी होगी मन्नत

सुहागिनें अपने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत, दीर्घायु की करेंगी कामना, विशेष संयोग के साथ सुहाग का चांद बन जाएगा खास.

2 min read
Oct 16, 2019
करवा चौथ पर अद्भुत संयोग, सुहागिन इन विधियों से करें पूजा, पूरी होगी मन्नत

कोरबा . करवा चौथ पर चंद्रमा अपने उच्च राशि यानि वृषभ पर रहेगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रहेगीं। पति के दीर्घायु और सौभाग्य की कामना करेंगी। इसे लेकर महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में रौनक भी बढ़ गई है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानि गुरुवार को करवा चौथ है। सुहागिनों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण व्रत मना जाता है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार गुरूवार को चंद्रमा शाम 08:17 बजे उदय होगा। इस बार करवा चौथ पर अद्भुत व विशेष संयोग बन रहा है। चंद्रमा अपने उच्च राशि यानि वृषभ पर रहेगा।इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ गया है। सुहागिनों के व्रत रखने पर परम सौभाग्य की प्राप्ति होगी। करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं। शाम को चंद्रमा, भगवान श्रीगणेश, शिव, पार्वती कार्तिकेश्वर की विधि-विधान से पूजा की जाएगी।पति की दीर्घायु, वैवाहिक जीवन की सफलता और मंगला कामना करती हैं। अन्न जल ग्रहण कर उपवास तोडेंगी। पति, सास-ससुर का आर्शीवाद प्राप्त करेंगी। इस व्रत के प्रताप से महिलाओं मांगल्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसे लेकर महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है।

बाजार में बढ़ी रौनक
त्योहारी सीजन के साथ ही बाजार की रौनकता बढ़ गई है। बाजार में मिट्टी के करवा, छलनी, पूजन सामग्री, साड़ी सहित अन्य सामानोंं की जमकर खरीदारी की जा रही है। मंगलवार को शहर के कोसाबाड़ी, निहारिका, घंटाघर, टीपी नगर, पावर हाऊस रोड, मेन रोड की दुकाने में भीड़ रही। सामान्य दिनों में पुराने शहर की दुकाने बंद रहती है, लेकिन त्योहारी सीजन में खरीदारी को लेकर खुली रही। इसके अलावा उप नगरीय क्षेत्र बालको, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका सहित ग्रामीण क्षेत्र के बाजार में देर रात तक रौनक रही।

पुष्य नक्षत्र पर दो दिन दमकेगा बाजार
दीपावली त्योहार शुरू होने के पहले पुष्य नक्षत्र का मुहूर्त दो दिनों का होगा।इस दिन की खरीदारी लंबे समय तक फायदेमंद होता है। पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर की शाम 5:33 से 22 अक्टूबर की शाम 4:40 तक रहेगी। सोमवार को सोम पुष्य एवं मंगलवार को भौम पुष्य नक्षत्र होगा। दोनों दिन सिद्धी योग के साथ सवार्थसिद्धी योग बन रहा है। इसलिए सोम पुष्य और भौम पुष्य पर सोने-चांदी, तांबे, भूमि वाहन, वस्त्र व अन्य धातु की खरीदारी व निवेश फायदेमंद होता है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on:
16 Oct 2019 07:35 pm
Also Read
View All