कोरबा

युवक को लिफ्ट लेना पड़ा भारी, बदमाशों ने आधे रास्ते में कर दिया यह कांड, बाइक से कूदा ग्रामीण…

Korba Crime News: अनजान युवक से बाइक पर लिफ्ट लेना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। रास्ते में युवक ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर ग्रामीण को लूटने का प्रयास किया। इससे डरकर ग्रामीण ने बाइक से छलांग लगा दिया। घटना में ग्रामीण को चोटें आई है उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2024, 12:26 PM IST
crime_news_in_korba.jpg

CG Crime News: अनजान युवक से बाइक पर लिफ्ट लेना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। रास्ते में युवक ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर ग्रामीण को लूटने का प्रयास किया। इससे डरकर ग्रामीण ने बाइक से छलांग लगा दिया। घटना में ग्रामीण को चोटें आई है उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जाता है कि विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम भदरापारा में रहने वाला मिलाप दास 32 वर्ष किसी काम से कटघोरा गया था। वहां से उसे घर लौटना था। शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बज गए थे। उसे पोड़ी उपरोड़ा जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था। इस बीच मिलाप दास ने कटघोरा बस स्टैंड के पास एक युवक को रोका, जो पोड़ी उपरोड़ा की ओर जा रहा था। बाइक सवार युवक ने मिलाप को अपने पीछे बैठा लिया। यहां से लेकर आगे बढ़ा। रास्ते में एक और युवक आ गया जो बाइक चालक का परिचित था। अब बाइक पर तीन लोग बैठे थे।

चंदनपुर आमाखोखरा के पास बाइक चालक ने एक और युवक को अपने वाहन पर बैठा लिया। अब दोपहिया वाहन पर 4 लोग बैठे हुए थे। चंदनपुर आमाखोखरा के करीब बाइक सवार तीन युवकों ने मिलाप दास से छीना-झपटी करने लगे। इससे मिलाप दास डर गया और वह चलती बाइक से कूद गया। घटना में मिलाप दास को चोटें आई है। युवकों से बचने के लिए वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इस बीच युवक चंदनपुर की तरफ भाग गए। ग्रामीण को पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से हायर सेंटर कटघोरा रेफर किया गया है। घायल को अंदरूनी चोटें आई है।

Published on: