कोरबा

Korba Murder News: 12 साल छोटे प्रेमी ने की विधवा की हत्या, कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार फिर… देखकर लोगों के उड़े होश

Murder News: कोरबा में विधवा महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका सीमा पटेल (42 साल) ओमपुर स्थित SECL के विभागीय कॉलोनी में रहती थी।
2 min read
Feb 28, 2025
Korba Murder News: 12 साल छोटे प्रेमी ने की विधवा की हत्या, कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार फिर… देखकर लोगों के उड़े होश

Korba Murder Case: कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में 12 साल छोटे उम्र के प्रेमी ने विधवा महिला के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतिका की पुत्री ने सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

घटना बुधवार-गुरूवार की दरयानी रात की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि रजगामार ओमपुर कॉलोनी के मकान क्रमांक एम/763 में सीमा पटेल रहती थी। उसके दो बच्चे भी हैं। दो साल पहले उसके पति श्याम लाल पटेल का बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मकान में दोनों बच्चों के साथ रहती थी।

बताया जा रहा है कि उसका संपर्क प्रगति नगर दर्री निवासी गुमा उरांव के साथ हुआ। दोनों के मध्य प्रेम स्थापित हो गया। गुमा बुधवार की मध्य रात्रि सीमा के घर पहुंचा। मध्य रात्रि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर गुमा आक्रोशित हो गया और पास में रखे कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर हमला कर दिया। महिला का सिर खून से लथपथ हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Korba Murder News: आरोपी गिरफ्तार

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। दोनों डरे हुए थे। सुबह होने पर उसकी पुत्री ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गुमा मृतका सीमा से लगभग 12 साल छोटा है।

Updated on:
28 Feb 2025 01:45 pm
Published on:
28 Feb 2025 01:45 pm