कोरबा

साफ-सुथरे शहर के लिस्ट में कोरबा अंबिकापुर से निकला आगे… निगम को मिले इतने अंक

Korba News : यह पहला मौका है, जब राज्य में स्वच्छता के सिरमौर रहे अंबिकापुर शहर को पीछे करते हुए कोरबा ने यह उपलब्धि हासिल की है।

2 min read
Jan 12, 2024
korba_city.jpg

Korba News : यह पहला मौका है, जब राज्य में स्वच्छता के सिरमौर रहे अंबिकापुर शहर को पीछे करते हुए कोरबा ने यह उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छता को लेकर पिछले साल कराए गए 446 शहरों के परिणाम 11 जनवरी को जारी किया गया। इसमें कोरबा को छत्तीसगढ़ का दूसरा साफ शहर घोषित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही कोरबा में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि को कोरबा के लिए बड़ी मानी जा रही है।

कोरबा ने गारवेज फ्री सिटी में 03 स्तर रैकिंग प्राप्त करने के साथ ओडीएफ प्लस-प्लस में भी सफलता हासिल की है। निगम की ओर से बताया गया है कि स्वच्छ भारत मिशन व मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत सरकार ने अगस्त 2023 में स्वच्छ सर्वेक्षण कराया गया था। 01 लाख जनसंया से ऊपर वाले देश के 446 शहरों में यह सर्वेक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि विगत स्वच्छ सर्वेक्षण तीन केटगरी 01 लाख से 03 लाख की जनसंया, 03 लाख से 10 लाख तथा 10 लाख से अधिक जनसंया के वर्ग में स्वच्छ सर्वेक्षण हुआ था। वर्गवार अलग- अलग परिणाम घोषित हुए थे। लेकिन वर्ष 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण में 01 लाख जनसंया से ऊपर के सभी शहरों का एक ही वर्ग में शामिल कर स्वच्छ सर्वेक्षण कराया गया था। इसमें नगर पालिक निगम कोरबा ने महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

सफाई के क्षेत्र में कोरबा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंबिकापुर को पछाड़ते हुए कोरबा छत्तीसगढ़ का दूसरा साफ शहर बन गया है। जबकि देशभर में 26वां स्थान हासिल किया है। यह कोरबा के लिए बड़ी उपलब्धि है।
7475 अंकों के साथ द्वितीय स्थानस्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में कुल 9500 अंक थे, जिन्हें स्वच्छता के विभिन्न मानदण्डों पर अर्जित करना था। नगर पालिक निगम कोरबा इस पर कार्य करते हुए 7475.70 अंक अर्जित कर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।

वहीं राजधानी रायपुर ने 8540 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चूंकि रायपुर ने जीएफसी स्टार रैंकिंग में 05 स्टार रैंक पाई थी, परिणाम स्वरूप 05 स्टार रैंकिंग के अतिरिक्त अंकों की बदौलत वह प्रथम स्थान पर रहा। वहीं अंबिकापुर ने 7466 अंक, बिलासपुर ने 7466 अंक, रिसाली ने 6712 अंक, भिलाई ने 6310 के साथ-साथ अन्य शहरों ने क्रमश: अंक प्राप्त किए हैं। नगर निगम की ओर से स्वच्छता के सभी मापदंडों पर उतरने के लिए कार्य किया गया था। इसका परिणाम यह रहा कि हर बिंदू पर नगर निगम कोरबा को उत्साहजनक अंक प्राप्त हुए।


सबके सहयोग से टॉप 10 में प्रथम होगा कोरबामहापौर राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के नागरिकों की जीत बताया है। कहा है कि सभी के सहयोग से नगर निगम कोरबा ने यह उपलब्धियॉं हासिल की है। आगे और अधिक अच्छा कार्य करेंगे तथा सभी सहयोग से अपने कोरबा शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में प्रथम स्थान दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।


वर्षों से चल रहा प्रयास रंग लायासाफ शहरों की सूची में कोरबा को शामिल कराने के लिए निगम की ओर यह प्रयास कई साल से चल रहा है। इसके लिए शहर में साफ सफाई पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को प्रेरित किया गया।
जीएफसी में 03 स्टारगारवेज फ्री सिटी कपटीशन में नगर पालिक निगम कोरबा 03 स्टार की दावेदारी की थी, जिस पर निगम को सफलता मिली तथा जीएफ.सी में 03 स्टार रैंकिंग मिली। साथ ही निगम ने ओडीएफ प्लस-प्लस रैंक को भी इस वर्ष बरकरार रखा।

Published on:
12 Jan 2024 06:28 pm