कोरबा

विकास यात्रा : बिजली की तार को उठाने की कोशिश में श्रमिक गंभीर रूप से झुलसा, मौत

- मृतक का नाम रामनरेश बताया गया है, जो कोरिया जिले का निवासी था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2018, 1:23 PM IST
विकास यात्रा : बिजली की तार को उठाने की कोशिश में श्रमिक गंभीर रूप से झुलसा, मौत
विकास यात्रा : बिजली की तार को उठाने की कोशिश में श्रमिक गंभीर रूप से झुलसा, मौत

कोरबा . मुख्यमंत्री की विकास यात्रा से पहले छुरी सब स्टेशन के पास बिजली की तार को ऊपर उठाने की कोशिश में लगा एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार शाम लगभग चार बजे की है। नगर पंचायत छुरी के वार्ड क्रमांक दो अंतर्गत स्थित सब स्टेशन के पास बिजली लाइन की मरम्मत चल रही थी।

मुख्यमंत्री की विकास यात्रा बाधित न हो इसके लिए तार को ऊपर उठाया जा रहा था। तार को ऊपर उठाने के लिए एक श्रमिक चढ़ा और तार छूते ही करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल पहुंचने से पहले श्रमिक की मौत हो गई। मृतक का नाम रामनरेश बताया गया है, जो कोरिया जिले का निवासी था।

बालकोनगर में रहने वाले एक ठेकेदार के अधीन काम करता था। ठेकेदार ने बिजली की लाइन को सुधारने का कार्य ठेके पर लिया है। चालू लाइन को बंद किए बिना ठेकेदार बिजली की तार को उपर उठाने की कोशिश करा रहा था। लाइन को बंद करने की अनुमति ली गई थी या नहीं। यह स्पष्ट नहीं है।

बाल-बाल बचा बिजली कर्मी
कोरबा. दर्री क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब विद्युत कर्मचारी खंभे पर आधे घंटे तक 20 से 25 फिट की ऊॅचाई पर लटकता रहा। आनन-फानन में के्रन मंगाया गया। उसके उपरांत कर्मचारी को सावधानी पूर्वक उतारा गया।

Published on: