कोरबा

Korba: रेल पुल निर्माण के दौरान क्रेन से दबकर मजदूर की मौत

Korba News: गेवरा रोड- पेंड्रा रेल कॉरिडोर के लिए बनाए जा रहे एक पुल पर काम के दौरान बड़ा हादसा हुआ। क्रेन से दबकर मजदूर की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Nov 03, 2023
Laborer dies during railway bridge construction Korba
रेल पुल निर्माण के दौरान क्रेन से दबकर मजदूर की मौत

कोरबा। Chhattisgarh News: गेवरा रोड- पेंड्रा रेल कॉरिडोर के लिए बनाए जा रहे एक पुल पर काम के दौरान बड़ा हादसा हुआ। क्रेन से दबकर मजदूर की मौत हो गई।

मजदूर की पहचान जिनक राम से की गई है, जो उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर बधेपुरवा का रहने वाला था। ठेका कंपनी के अधीन रेल लाइन पर काम करता था। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अतंर्गत ग्राम देवमाटी में रेल कॉरिडोर के लिए पुल बनाने का काम चल रहा था। गुरुवार को मजदूर पुल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। मौके पर क्रेन भी काम कर रहा था। इस बीच क्रेन चालक ने बिना बताए क्रेन को पीछे ले गया। काम कर रहे मजदूर पर क्रेन पीछे से चढ़ गया। दबकर मजदूर की मौत हो गई। मामले में बांगो पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना से पुल निर्माण के काम में लगे मजदूरों में नाराजगी है। उन्होंने घटना के लिए क्रेन ऑपरेटर की लापरवाही को दोषी माना है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच चल रही है। मदजूर की मौत के मामले में चालक पर केस दर्ज किया गया है।

Published on:
03 Nov 2023 02:43 pm