कोरबा

मजदूर नेता के खिलाफ उतरेगी समाज सेविका, जानिए कोरबा लोकसभा सीट पर किसका पड़ला भारी

कोरबा से कांग्रेस ने डॉ चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत को टिकट दिया गया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने मजदूर यूनियन के नेता ज्योतिनंद दुबे को अपना प्रत्याशी चुना है।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2019, 5:24 PM IST
jyotinand vs jyotsna
मजदूर नेता के खिलाफ उतरेगी समाज सेविका, जानिए कोरबा लोकसभा सीट पर किसका पड़ला भारी

रायपुर। कोरबा से कांग्रेस ने डॉ चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत को टिकट दिया गया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने मजदूर यूनियन के नेता ज्योतिनंद दुबे को अपना प्रत्याशी चुना है। कोरबा से डॉ चरणदास महंत तीन बार सांसद रह चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस ज्योत्सना महंत को टिकट देकर इस सीट को बरकरार रखना चाह रही है। इधर ज्योतिनंद दुबे को पहली बार टिकट दिया गया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान गांव-गांव में पदयात्राएं की। साथ ही २००८ में कटघोरा विधानसभा से प्रत्याशी रहे हैं। इसके पहले २००७ में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष भी रहे थे।

संपत्ति की बात की जाए तो, लोकसभा सीट की पहली महिला प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरी कांग्रेस की ज्योत्सना महंत चल-अचल सहित 7 करोड़ 27 लाख 99 हजार 267 रुपए की मालिक हैं। वें अपने पति एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से इस मामले में केवल 16 लाख पीछे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे 71 लाख 72 हजार रूपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। जबकि ज्योतिनंद दुबे की पत्नी के पास 33 लाख 13 हजार से ज्यादा की संपत्ति है। लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन में ज्योति नंद ने जो विवरण प्रस्तुत किया है।

-ग्रामीण बेल्ट में ज्योतिनंद की छवि साफ़-सुथरी रही है। जबकि चरण दास महंत की कोरबा सीट के चुनाव संचालन में ज्योत्सना ने अहम भूमिका निभाई है।

-50 वर्षीय ज्योति प्रमुख रूप से व्यवसाई हैं। ज्योत्सना महंत समाजसेवी स्सथाओं से जुड़ी हुई है।
-ज्योतिनंद दुबे रमन सरकार में खाद्य आयोग के अध्यक्ष पद पर रहे। ज्योत्सना कांग्रेस के वरिष्ष्ठ नेता रहे बिसाहूदास महंत की बहू और डॉ चरण दास महंत की पत्त्नी हैं।

Updated on:
5 Apr 2019, 5:24 PM IST
Published on: