कोरबा

ग्रामीणों से कर्ज की वसूली कर लौट रहे बंधन बैंक के कर्मचारी को लुटेरों ने रूकवाया, फिर मारपीट कर लूट लिए 50 हजार

- दो दिन में दूसरी घटना -बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

less than 1 minute read
May 28, 2019
ग्रामीणों से कर्ज की वसूली कर लौट रहे बंधन बैंक के कर्मचारी को लुटेरों ने रूकवाया, फिर मारपीट कर लूट लिए 50 हजार
ग्रामीणों से कर्ज की वसूली कर लौट रहे बंधन बैंक के कर्मचारी को लुटेरों ने रूकवाया, फिर मारपीट कर लूट लिए 50 हजार

कोरबा. ग्रामीणों से कर्ज की वसूली कर लौट रहा बंधन बैंक का कर्मचारी विकासखंड पाली में मारपीट और लूट का शिकार हो गया। कर्मी से बदमाशों ने 50 से 60 हजार रुपए लूट लिया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना सोमवार दोपहर लगभग दो से तीन बजे की बताई जा रही है। बंधन बैंक का कर्मचारी एक अन्य स्टॉफ के साथ लौट रहा था। पाली थाना क्षेत्र में ग्राम नावाडीह और घुईचुआ के बीच बाइक सवार युवकों ने बैंक के स्टॉफ को रोककर मारपीट की। उससे 50 से 60 हजार रुपए नकदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लुटरों की तलाश चालू की है। देर शाम तक लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी थी। पतासाजी जारी थी।

एक दिन पहले हुई 40 हजार की उठाई गिरी
शनिवार को जटगा क्षेत्र में वन विभाग के पूर्व फॉरेस्ट गार्ड रामशरण तिवारी से 40 हजार रुपए की उठाइगिरी हुई थी। गार्ड जांजगीर चांपा जिले गांव अमोरा महंत का निवासी है। बताया जाता है कि रामशरण कटघोरा थाना क्षेत्र के गांव जटगा में एक मकान बना रहा है। इसके लिए पैसे लेने घर गया था। शनिवार को लौट रहा था। इस बीच राज गवालीन मंदिर के पास लघुशंका के लिए बाइक को रोका। कंधे से बैग को निकालकर बाइक में टांग दिया। इस बीच बाइक सवार दो युवक बैग लेकर फरार हो गए। तिवारी ने पकडऩे की कोशिश की। कामयाब नहीं हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस पतासाजी कर रही है।

Published on:
28 May 2019 12:10 pm