कोरबा

खून से लथपथ पहुंची 6 साल की मासूम को देख मां के उड़ गए होश, गंभीर हालत में बच्ची को किया गया रायपुर रेफर

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी हुई जिसे सुनकर रूह कांप जाएगी। मासूम बच्ची को गंभीर हालात में रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

less than 1 minute read
Apr 30, 2019
6 साल की मासूम से हुई ऐसी दरिंदगी जिसे सुनकर कांप जाएगी रूह, गंभीर हालात में बच्ची को किया गया रायपुर रेफर

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी हुई जिसे सुनकर रूह कांप जाएगी। मासूम बच्ची को गंभीर हालात में रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार या घटना सोमवार शाम की है। जसविन्दर के युवक ने मासूम बच्ची को 50 रुपए देकर गुटखा लेने के लिए दुकान भेजा था। जब बच्ची गुटखा लेकर जसविन्दर के घर पहुंची तो आरोपी ने बच्ची को पकड़ लिया।फिर दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और उसके शरीर से खून बह रहा था।जब परिवार वालों ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी।

बच्ची को कोरबा में प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है। परिवार वालों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
30 Apr 2019 12:26 pm
Published on:
30 Apr 2019 12:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर