Chhattisgarh rape case : आरोपी ने अपनी ही बेटी से दरिंदगी की है। बताया गया कि आरोपी सौतेला पिता है, वहीं अपनी छोटी बेटी के साथ तीन महीने से अश्लील छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा था
Korba Rape case : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक पिता ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया। आरोपी ने अपनी ही बेटी से दरिंदगी की है। बताया गया कि आरोपी सौतेला पिता है, वहीं अपनी छोटी बेटी के साथ तीन महीने से अश्लील छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा था। बेटी को जान से मारने की धमकी देने की वजह से वह किसी को बता नहीं रही थी।
घटना कटघोरा थाना क्षेत्र का है। एक सौतेले पिता ने सारी हदों का पार कर गया। तीन महीने से जान से मारने की धमकी देकर अपनी बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। डरी-सहमी बच्ची ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती बताई। इसकी जानकारी जब आरोपी पिता को हुई तो उसने बड़ी बहन और मां के साथ मारपीट कर कमरे में बंधक बना लिया था।
किसी तरह बड़ी बहन चंगुल से निकलकर छोटी बहन के साथ कटघोरा थाने में पहुंची। जहां पुलिस कर्मियों को रो-रोकर अपनी आपबीती बताई तो पुलिस भी सकते में आ गई। कटघोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी भाग गया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भोज दिया है।