कोरबा

Monsoon 2024: मूसलाधार बारिश से हसदेव बांगों बांध हुआ लबालब, 6 गेट से छोड़ा जा रहा 30 हजार क्यूसेक पानी, Alert जारी

Monsoon 2024: मूसलाधार बारिश के कारण जहां कोरबा जिले के भी नदी-नाले ऊफान पर हैं वहीं बांगो बांध छलकने की कगार पर पहुंच चुका है। कोरिया, चिरमिरी व कोरबा में लगातार बारिश से हसदेव बांगों बांध लबालब हो गया है। शनिवार की देर रात 6 गेट खोले गए थे।

2 min read
Aug 26, 2024

Monsoon 2024: कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में स्थित मिनीमाता हसदेव बांगो बांध पानी से लबालब हो गया है। बांध में जलभराव अपने निर्धारित क्षमता तक पहुंच गया है। कोरिया जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण बांध में पानी के आने की रफ्तार बढ़ गई है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांगो बांध में छह गेट को खोल दिया है। इसके जरिए प्रति सेकंड 30 हजार 500 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।

जैसे-जैसे बांगो बांध में पानी का स्तर बढ़ रहा है। वैसे-वैसे गेट को खोलने का निर्णय जल संसाधन विभाग ले रहा हैै। रविवार सुबह तक बांध के पांच गेट खोले गए थे। दोपहर बाद एक और गेट खोलने का निर्णय लिया गया। हसदेव बांगो बांध छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा और लंबा बांध है। इसकी ऊंचाई 359.66 मीटर है। हालांकि प्रशासन ने लोगों के लिए पहले ही अलर्ट जारी कर रखा है।

देखिए Video

हसदेव की सहायक नदियों में धीरे-धीरे कम हो रहा पानी

कोरिया जिले से निकलने वाली हसदेव नदी की कई अन्य सहायक नदियां है। इसमें तान, गज, झींग, उतरेंग और चोरनई शामिल हैं। इन सभी नदियों में जल का स्तर धीरे-धीरे कम (Monsoon 2024) हो रहा है। जल संसाधन विभाग को उम्मीद है कि सहायक नदियों में पानी का प्रवाह का स्तर जैसे-जैसे कम होगा। वैसे-वैसे हसदेव नदी में पानी छोड़ने या नहीं छोड़ने का लिया जाएगा।

इससे संबंधित खबरें यहां देखें

1. 18 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, 25,26,27 को होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। यहां पढ़ें पूरी खबरें…

2. आकाशीय बिजली बनी काल, अब तक 280 लोगों ने गवां दी अपनी जान

छत्तीसगढ़ में मानसून के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब तक कुल 280 मौतें हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबरें…

Published on:
26 Aug 2024 08:26 am
Also Read
View All

अगली खबर