कोरबा

Monsoon Update: कुदरत का कहर! नदी उफान पर, भारी बारिश से बह गई सड़क…

Monsoon Update: बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। झमाझम बारिश से कोरबा जिले का तान नदी उफान पर है। वहीं पानी के तेज बहाव से पाली-लेपरा सड़कें बह गई। गांवों के ग्रामीणों का संपर्क भी टूट गया।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2024, 6:55 PM IST
Monsoon Update

Monsoon Update: जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से तान नदी बौरा गई है। तेज बहाव में पाली-लेपरा की सड़क बह गई है। इससे गांव का संपर्क टूट गया है। लोगाें को खेत व पगडंडी के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

Monsoon Update: तेज बहाव में सड़क भी बह गए

सप्ताह भर से हो रही रूक-रूककर बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। इसकी वजह से नदी व नाले के समीप व निचली बस्ती में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। (Monsoon Update) वहीं नदी के तेज बहाव में सड़क भी बह गए हैं। बारिश की वजह से हसदेव नदी की सहायक नदी तान का जलस्तर सावन माह में बढ़ गया था। इसके बाद बारिश थम नहीं रही है।

भादो में रूक-रूककर हो रही झमाझम बारिश

भादो में रूक-रूककर झमाझम बारिश हो रही है। इसकी वजह से विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के पाली-लेपरा मार्ग का पहले ही कटाव शुरू हो गया था। अब इस सड़क का कुछ हिस्सा नदी के तेज बहाव में बह गया है। फिलहाल नदी का पानी कम नहीं हुआ है। नदी में पानी बढ़ रहा है। इससे मार्ग से लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। लोग किसी तरह खेत व पगड़ंडी के सहारे आना-जाना कर रहे हैं।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

फिर सक्रिय हुआ मानसून, झमाझम बारिश से सड़कें हुई लबालब

मानसून के एक्टिव होते देख मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग और झारखंड के ऊपर बना हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

लगातार बारिश से जलाशयों में भरा लबालब पानी

छत्तीसगढ़ में मानसून ब्रेक के बाद अब फिर से मौसम मेहरबान हुआ है। 12 घंटे तक लगातार बारिश से केशवा बांध में 48 फीट पानी भर गया। वहीं मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Updated on:
28 Aug 2024, 6:55 PM IST
Published on: